Home » Earthquake in Kullu : हिमाचल और बीकानेर में महसूस किए गए भूकंप के झटके

Earthquake in Kullu : हिमाचल और बीकानेर में महसूस किए गए भूकंप के झटके

by Mujtaba Haider Rizvi
Earthquake- In -afganistan
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सेंट्रल डेस्क : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में सोमवार सुबह धरती कांप उठी। भूकंप के झटके सुबह 6:50 बजे महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.4 दर्ज की गई। कुल्लू के अलावा आसपास के जिलों में भी लोगों ने भूकंप के हल्के झटकों को महसूस किया। राहत की बात यह है कि अब तक किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र कुल्लू के पास की ही एक जगह पर स्थित था। हालांकि, झटके हल्के होने के कारण अधिकतर लोगों को इस भूकंप का अहसास नहीं हुआ। फिर भी जिन इलाकों में ये झटके महसूस हुए, वहां कुछ समय के लिए लोग घबराए नजर आए।

बीकानेर में भी आया भूकंप

इसके पहले, रविवार को राजस्थान के बीकानेर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इस भूकंप की तीव्रता 3.6 थी और इसका केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। भूकंप का निर्देशांक 27.76 N और 73.72 E था। झटकों के कारण कुछ देर के लिए लोगों में दहशत का माहौल बन गया, लेकिन अब तक किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है।

सतर्कता और सुरक्षा जरूरी

भले ही इन दोनों घटनाओं में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ हो, लेकिन ये हमें यह याद दिलाती हैं कि भूकंप जैसी आपदाओं के प्रति सतर्कता और सुरक्षा उपायों का पालन करना कितना जरूरी है। विशेषज्ञों का कहना है कि भूकंप के झटकों के दौरान शांत रहना और खुले स्थान पर जाना सबसे प्रभावी उपाय है।

Read Also- नैक ग्रेडिंग घोटाले में और बढ़ेगा जांच का दायरा; झारखंड समेत नौ राज्यों में सीबीआइ तलाश रही सुराग

Related Articles