Home » Robert Vadra : लगातार तीसरे दिन रॉबर्ट वाड्रा से पूछताछ करेगी ED की टीम, मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में दाखिल कर सकती है आरोप पत्र

Robert Vadra : लगातार तीसरे दिन रॉबर्ट वाड्रा से पूछताछ करेगी ED की टीम, मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में दाखिल कर सकती है आरोप पत्र

by Rakesh Pandey
Robert-Vadra
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा से ED आज तीसरे दिन भी पूछताछ जारी रखेगी। मनी लांड्रिंग के मामले में पूछताछ के लिए उन्हें गुरुवार को बुलाया गया है। मनी लांड्रिंग के तीनों मामलों में ED जल्द ही रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल कर सकती है।

आरोपपत्र दाखिल करने की तैयारी में ED

गुरुग्राम के शिकोहपुर में 7.5 करोड़ रुपये में जमीन खरीदकर, डीएलएफ को 58 करोड़ रुपये में बेचने के मामले में ED द्वारा गुरुवार को वाड्रा को फिर से पूछताछ के लिए बुलाया गया है। रॉबर्ट वाड्रा से यह पूछताछ आज तीसरे दिन भी जारी रहेगी। इस मामले में ED वर्षों से जांच कर रही है। बुधवार को ED ने वाड्रा के समक्ष सबूत रखकर जवाब तलब किया था। इन सवालों के वह संतोषजनक का जवाब नहीं दे पाए। मनी लॉन्ड्रिंग के अन्य तीन मामलों में भी ED वाड्रा के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल करने की तैयारी में है।

कार्रवाई को बताया था राजनीतिक प्रतिशोध

प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा पर गुरुग्राम के शिकोहपुर में 7.7 करोड़ रुपये में जमीन खरीदकर डीएलएफ को 58 करोड़ रुपये में बेचने से संबंधित मामले में, मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून के अंतर्गत ED ने पूछताछ की। वाड्रा के विरुद्ध ED दो अन्य मामलों में भी जांच कर रही है। इनमें से एक बीकानेर जमीन घोटाला और संजय भंडारी से संबंधित लंदन के ब्रायंस्टन स्क्वायर में मकान खरीद की भी मनी लांड्रिंग के अंतर्गत जांच की जा रही है। आज वाड्रा को तीसरे दिन फिर से ED द्वारा पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

इस कार्रवाई को रॉबर्ट वाड्रा ने ‘राजनीतिक प्रतिशोध’ बताया था। विगत वर्ष 2018 और 2019 में भी ED ने रॉबर्ट वाड्रा से कई बार पूछताछ की थी। उस दौरान ED की कार्रवाई के विरुद्ध, हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में अलग-अलग याचिकाएं दाखिल किए जाने के कारण, ED पूछताछ जारी नहीं कर सकी थी। इस मामले में ED ने डीएलएफ से प्राप्त 58 करोड़ रुपये में से अधिकांश राशि को जब्त कर चुकी है।

Read Also-Bihar Crime Politics : पटना के बेऊर जेल भेजे गए रीतलाल यादव, कोर्ट में जताई जान का खतरा: “तारीख पर आऊंगा तो मुझे जान से मार दिया जाएगा”

Related Articles