Home » Jamshedpur News : जमशेदपुर में शानो-शौकत के साथ मनाई जाएगी ईद मिलादुन्नबी, पांच सितंबर को शहर में निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी

Jamshedpur News : जमशेदपुर में शानो-शौकत के साथ मनाई जाएगी ईद मिलादुन्नबी, पांच सितंबर को शहर में निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी

पैगंबर-ए-अकरम का होगा 1500 वां जन्म दिन, इस बार का कार्यक्रम होगा ऐतिहासिक

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpur ead miladunnabi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : इस्लाम के पैग़म्बर हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहू अलैहि वसल्लम की विलादत के मुबारक मौके पर ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर इस साल 17वां “मोत्तहिदा जुलूस-ए-मोहम्मदी” 5 सितंबर 2025, शुक्रवार को निकाला जाएगा। जुलूस की तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह जुलूस पूरी शानो-शौकत के साथ मानगो के गांधी मैदान से निकलेगा। यहां से जुलूस आमबगान पहुंचेगा। आमबागान से जुलूस धतकीडीह के कम्युनिटी सेंटर मैदान जाएगा जहां उलेमा की तकरीर के बाद जुलूस का समापन होगा।

इस संबंध में तंजीम अहले सुन्नत व जमात द्वारा धतकीडीह स्थित मदरसा फैजुल उलूम में बुधवार को आयोजित प्रेसवार्ता में ये जानकारी दी गई कि इस बार जुलूस ऐतिहासिक होगा क्योंकि पैगंबर-ए-इस्लाम को दुनिया में तशरीफ लाए 1500 साल पूरे हो रहे हैं।

तंजीम के जनरल सेक्रेटरी और इस्लामिक स्कॉलर मुफ्ती जियाउल मुस्तफा क़ादरी ने बताया कि जुलूस में शांति, देशप्रेम और इस्लामी शिक्षाओं का पैगाम दिया जाएगा। मस्जिदों, मदरसों और गली-मोहल्लों को सुंदर बैनरों और रोशनी से सजाया जा रहा है।

इस बार की खास अपील यह है कि लोग खाने-पीने की चीज़ों के साथ-साथ शिक्षा से जुड़ी सामग्री जैसे किताबें, कॉपी, पेन आदि भी बांटें ताकि तालीम को बढ़ावा मिल सके।

जुलूस की विशेषताएं

  • 500 से ज्यादा वॉलंटियर्स सेफ्टी टी-शर्ट और आईडी कार्ड के साथ तैनात रहेंगे।
  • उलेमा-ए-कराम करेंगे जुलूस का नेतृत्व।
  • डीजे, गैर-शरई काम और नकली तलवार जैसे प्रदर्शन पर सख्त रोक।
  • एम्बुलेंस और आपात वाहनों के लिए रास्ता तुरंत खाली किया जाएगा।
  • अनुशासन और अमन को लेकर दिशा-निर्देश जारी।

इस मौके पर मौलाना बुरहानुल होदा, मौलाना शमशादुल कादरी और माजिद अख्तर सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे। सभी अकीदतमंदों से भारी संख्या में शरीक होने की अपील की गई है।

Read also Jamshedpur News : दुर्गापूजा में कानून व्यवस्था पर नजर रखने के लिए जमशेदपुर पुलिस बनाएगी स्पेशल क्यूआरटी टीम , थानों को मिलेंगी नई पल्सर बाइकें

Related Articles