नई दिल्ली : Ex- Pakistan captain Inzamam-ul-Haq alleges India tampered with ball: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने भारतीय टीम पर बॉल टेंपरिंग का आरोप लगाया है। भारतीय टीम पर यह आरोप इंजमाम ने एक पाकिस्तानी न्यूज़ चैनल के एक शो के दौरान लगाया। इंजमाम-उल-हक का कहना है कि गेंद से कुछ छेड़छाड़ हुई और अर्शदीप ने नई गेंद को रिवर्स स्विंग कराई।
Ex- Pakistan captain Inzamam-ul-Haq: इंजमाम ने उठाए सवाल
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट कप्तान इंजमाम का कहना है कि 15 ओवर के बाद अर्शदीप ने जब गेंदबाजी की तो गेंद रिवर्स स्विंग होने लगी थी। नई बॉल इतनी जल्दी रिवर्स स्विंग कैसे हो सकती है। अगर यही चीज पाकिस्तान के किसी गेंदबाज ने की होती तो इस पर काफी हंगामा शुरू हो जाता। ऐसा कहकर इंजमाम ने अप्रत्यक्ष रूप से भारतीय टीम पर बॉल टेंपरिंग का आरोप लगाया।
Ex- Pakistan captain Inzamam-ul-Haq:रो हित शर्मा ने जवाब में यह कहा
इंजमाम के इस आरोप के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि यहां का मौसम गर्म है, और यह बॉल के रिवर्स स्विंग होने का कारण हो सकता है। कोई भी आरोप लगाने से पहले सोचना समझना चाहिए।
Ex- Pakistan captain Inzamam-ul-Haq: क्या है बॉल टेंपरिंग
क्रिकेट में इस्तेमाल होने वाली गेंद से किसी भी तरीके से छेड़छाड़ करना बॉल टेंपरिंग कहलाता है। इसमें गेंद में खरोंच लगाना या किसी भी अन्य तरीके से गेंद को खराब करना जिससे की मैच में यह गेंदबाज के पक्ष में काम करें बॉल टेंपरिंग कहलाता है।
Ex- Pakistan captain Inzamam-ul-Haq: अपराध की श्रेणी में है बॉल टेंपरिंग
क्रिकेट में बॉल टेंपरिंग को अपराध की श्रेणी में रखा गया है। इसके लिए क्रिकेटर पर एक या उससे अधिक मैच खेलने पर बैन लगाया जा सकता है। जुर्माने का भी प्रावधान है। बॉल टेंपरिंग से बॉल को रिवर्स स्विंग कराने में आसानी होती है। यह गेंदबाज के पक्ष में काम करता है।

