Home » चाईबासा में खाद्य प्रसंस्करण के 70 आवेदन बैंक में लंबित, उद्योग विभाग नहीं दिला पा रहा ऋण

चाईबासा में खाद्य प्रसंस्करण के 70 आवेदन बैंक में लंबित, उद्योग विभाग नहीं दिला पा रहा ऋण

डीसी ने की योजनाओं की समीक्षा, दिए कार्य निष्पादन के निर्देश

by Rajeshwar Pandey
Food Processing Applications Pending in Chaibasa
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में सोमवार को उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में जिला उद्योग केंद्र-चाईबासा द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने जिले में संचालित प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण योजना एवं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना सहित अन्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

बैठक के दौरान अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत कुल 18 ट्रेड में प्राप्त आवेदनों की तीन चरणों में जांच की जा रही है। पात्र अभ्यर्थियों को संबंधित ट्रेड में प्रशिक्षण दिया जा रहा है तथा उन्हें टूलकिट भी उपलब्ध कराई जा रही है,वहीं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए निर्धारित 135 के लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 118 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें 70 आवेदन विभिन्न बैंकों में लंबित हैं। इस पर उपायुक्त ने महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र को निर्देश दिया कि बैंक प्रबंधकों से समन्वय स्थापित कर ऋण आवेदनों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें।

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत जिले में 110 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 6 आवेदनों पर ऋण स्वीकृत किया जा चुका है। इसके अलावा बताया गया कि सोनुआ में चिरौंजी उत्पादन इकाई की स्थापना कार्य प्रगति पर है। बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर विकास बोर्ड अंतर्गत विशेष घटक योजना तथा कौशल उन्नयन योजना के तहत प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त हो सकें।

Read Also: Ranchi News : मेकॉन का अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 11 नवंबर से, इस्पात निर्माण में दक्षता और नई तकनीक पर होगी चर्चा

Related Articles