नई दिल्ली : बहुचर्चित एयर होस्टेस गीतिका शर्मा आत्महत्या मामले में मंगलवार को दिल्ली के रॉउज एवन्यू कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। इस मामले के मुख्य आरोपी व हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा और मैनेजर अरुणा चड्ढा को कोर्ट ने बरी कर दिया है। यह फैसला करीब 11 वर्ष बाद आया है। विदित हो कि इस मामले में पूर्व मंत्री कांडा ने 18 महीने जेल में रह चुका थाे गोपाल कांडा गीतिका नाम की एयरहोस्टेस के आत्महत्या मामले में मुख्य आरोपी थे। सुनवाई के दौरान गोपाल कंडा कोर्ट में मौजूद थे। फैसला आने के बाद उसके समर्थकों में खुशी देखने को मिली।
जानिए क्या है मामला
इस पूरे मामले की बात करें तो 5 अगस्त 2012 को 23 साल की गीतिका ने उत्तरी पश्चिमी दिल्ली के अपने घर में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली थी। इस दौरान उसके पास से पुलिस ने 2 पेज का सुसाइड नोट बरामद किया था। इसमें लिखा था कि गोपाल कांडा और उसका एक कर्मचारी उसका उत्पीड़न कर रहा हैं। इसलिए वह आत्महत्या कर रही हैं। आगे सुसाइड नोट में गीतिका ने लिखा कि ‘ मैंने अपनी जिंदगी में गोपाल कांडा से बेशर्म इंसान नहीं देखा। वो हमेशा झूठ बोलता है। सुसाइड नोट में मैनेजर अरुणा चड्ढा को भी जिम्मेदार ठहराया था। गीतिका शर्मा ने अपने सुसाइड नोट में लिखा था कि गोपाल कांडा एक फ्रॉड है। हमेशा लड़कियों के प्रति गलत नजर रखता है। उसकी आदत लड़कियों को प्रताड़ित करने की है। गीतिका मुरली धर लख राम (एमएलडीआर) नाम की एयरलाइंस कंपनी में काम करती थी। यह कंपनी गोपाल कांडा की थी।
इन धाराओं में केस दर्ज हुआ था
इस मामले में आरोपियों पर 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना), 506 (आपराधिक धमकी), 201 (सबूत नष्ट करना), 120 बी (आपराधिक साजिश) और 466 (जालसाजी) सहित विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए गए थे। ट्रायल कोर्ट ने कांडा के खिलाफ दुष्कर्म (376) और 377 (अप्राकृतिक यौन संबंध) के आरोप भी तय किए थे। बाद में दिल्ली उच्च न्यायालय ने आईपीसी की धारा 376 और 377 के तहत आरोपों को खारिज कर दिया था।
जानिए कौन थी गीतिका शर्मा
गीतिका शर्मा गोपाल कांडा की एयरलाइंस एमएलडीआर में काम करती थी। वह उत्तर पश्चिम दिल्ली के अशोक विहार में रहती थी। कहा जाता है कि कांडा से नजदीकियों के चलते ही 3 साल में ही गीतिका डायरेक्टर के पद पर पहुंच गईं। बाद में दोनों के संबंध बिगड़ गए और गीतिका ने दुबई की एक एयरलाइंस में नौकरी करने लगी। बाद में उसे वह जॉब छोड़नी पड़ी। इसके बाद उसने कांडा पर उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाते हुए जान दे दी।
Read Also : नेतरहाट आवासीय विद्यालय में एडमिशन के लिए 31 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन

