Home » Sonua Suicide Case : सोनुवा में एक युवक ने फंदे से लटक कर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Sonua Suicide Case : सोनुवा में एक युवक ने फंदे से लटक कर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Jharkhand Hindi News : मामले की जांच कर रही पुलिस, शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस को सौंपा

by Rajeshwar Pandey
Chaibasa Murder Case
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुवा थाना क्षेत्र के कोचापुर गांव में एक युवक ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम आस्तिक प्रधान है। वह चक्रधरपुर के भालुपानी के धातकीडीह का रहने वाला था। उसकी शादी सोनुवा कोचापुर में हुई थी। वर्तमान में वह वहीं रह रहा था।

देर रात की है घटना

परिजनों के मुताबिक, आस्तिक प्रधान ने बुधवार रात करीब आठ बजे घर में फंदे से लटक गया। परिजन उसे फंदे से उतार कर इलाज के लिए चक्रधरपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सोनुवा पुलिस ने गुरुवार सुबह शव को बरामद कर पोस्टमर्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया।

लेकिन घटना के बाद से जितने मुंह उतनी बातें हो रही हैं। चर्चा है कि यह हत्या का मामला है। कुछ लोग इसे आत्महत्या बता रहे हैं। बरहहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

Read Also- Chaibasa Murder Case : मुर्गे के विवाद में आरोपी ने पड़ोसी को कुल्हाड़ी से काट कर मार डाला, जानें क्या है मामला

Related Articles