Home » Chaibasa Murder Case : मुर्गे के विवाद में आरोपी ने पड़ोसी को कुल्हाड़ी से काट कर मार डाला, जानें क्या है मामला

Chaibasa Murder Case : मुर्गे के विवाद में आरोपी ने पड़ोसी को कुल्हाड़ी से काट कर मार डाला, जानें क्या है मामला

jharkhand Hindi News : घटना की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुटी पुलिस

by Rajeshwar Pandey
Chaibasa Case
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र में मामूली विवाद के बाद एक व्यक्ति परगना सिंकू ने कुल्हाड़ी से हमला कर अपने पड़ोसी दामू सिंकू को घायल कर दिया। घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार टोटों थाना क्षेत्र के कदमपुर गांव निवासी 50 वर्षीय दामू सिंकू अपना बागान बना रहा था। इसी दौरान उसका मुर्गा पड़ोसी की तरफ चला गया। इससे नराज होकर पड़ोसी परगना सिंकू मुर्गे को पत्थर से मार रहा था।
जब दामू सिंकू ने उसे मना किया तो वह गुस्से में आ गया। इस बीच दोनों के बीच जमकर बहस हुई। बाद में परगना सिंकू घर से कुल्हाड़ी लेकर आया और दामू सिंकू के सर पर सीधे प्रहार कर दिया। इससे दाम सिंकू गंभीर रूप से जख्मी होकर जमीन पर गिर गया।

टोंटो से किया गया चाईबासा रेफर

घटना की सूचना मिलने पर परिवार के लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और उसे टोंटो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए चाईबासा भेज दिया। परिवार के लोग किसी तरह घायल अवस्था में उसे सदर अस्पताल चाईबासा लाए। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया। लेकिन परिवार के पास इतने पैसे नहीं थे कि वह उसे रांची लेकर जाए। इस कारण से इलाज के दौरान रात्रि लगभग 1:00 बजे उसकी मौत हो गई।

तीन के खिलाफ दर्ज हुआ मामला

घटना के बाद गुरुवार को घटना की सूचना सदर थाना पुलिस को मिली तो सदर अस्पताल आ कर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराने के लिए पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। इधर घटना को अंजाम देने के बाद परगना सिंकू गांव छोड़कर फरार है। परिवार ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इसके बाद पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हालांकि, मुख्य आरोपी घटना के बाद से ही फरार है।

Read Also- Jamshedpur Accident : मानगो में छज्जा गिरने से वृद्ध मछुआरे की मौत, दुकान से सामान लेने गए थे

Related Articles