Home » Latehar Crime : लातेहार में पांच लाख के इनामी जेजेएमपी सबजोनल कमांडर ने किया सरेंडर

Latehar Crime : लातेहार में पांच लाख के इनामी जेजेएमपी सबजोनल कमांडर ने किया सरेंडर

जेजेएमपी सबजोनल कमांडर सुरेंद्र लोहरा उर्फ टाइगर जी उर्फ विनोद लोहरा ने किया आत्मसमर्पण, आईजी ने सुरेंद्र लोहरा को माला पहनाकर व बुके भेंट कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का किया स्वागत

by Mujtaba Haider Rizvi
latehar zonal commander surrender
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Latehar : लातेहार जिले में उग्रवादियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान में पुलिस ने गुरुवार को बड़ी सफलता हासिल की। प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन जेजेएमपी सबजोनल कमांडर सुरेंद्र लोहरा उर्फ टाइगर जी उर्फ विनोद लोहरा ने लातेहार पुलिस आफिस में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस आफिस लातेहार में आयोजित कार्यक्रम में उसने पुलिस महानिरीक्षक पलामू प्रक्षेत्र शैलेंद्र कुमार सिन्हा, पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव व सीआरपीएफ 11वीं बटालियन के कमांडेंट यादराम बुनकर के समक्ष सरेंडर किया।

इस दौरान आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने सुरेंद्र लोहरा को माला पहनाकर व बुके भेंट कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का स्वागत किया। साथ ही सरकार की आत्मसमर्पण नीति के तहत उसे पांच लाख रुपये का प्रतीकात्मक चेक भी सौंपा गया। आईजी ने सुरेंद्र लोहरा के परिवार, विशेषकर उसकी पत्नी को भी धन्यवाद दिया, जिनकी प्रेरणा से उसने आत्मसमर्पण का निर्णय लिया। उन्होंने क्षेत्र में सक्रिय अन्य उग्रवादियों से भी अपील किया कि वे सरकार की नई नीति का लाभ उठाते हुए हिंसा का रास्ता छोड़ शांतिपूर्ण जीवन अपनाएं।

पिछले साल 23 उग्रवादियों ने किया था आत्मसमर्पण

आईजी ने बताया कि वर्ष 2025 में 23 उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण किया था, वहीं वर्ष 2026 में भी लगातार सफलता मिल रही है। हाल ही में 10 लाख के इनामी माओवादी मृत्युंजय भुईया और दो लाख के इनामी बबलू राम को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। गौरतलब है कि सुरेंद्र लोहरा पर लातेहार, चंदवा व हेरहंज थाना में आठ संगीन मामले दर्ज हैं। करीब 20 वर्षों तक उग्रवादी गतिविधियों में सक्रिय रहने के बाद उसने सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण करने की बात कही।

Read also Jamshedpur Accident : मानगो में छज्जा गिरने से वृद्ध मछुआरे की मौत, दुकान से सामान लेने गए थे

Related Articles