RANCHI: राजधानी के बरियातू थाना क्षेत्र में अपराधियों ने मंगलवार देर शाम एक ज्वेलरी दुकान में लूट की घटना को अंजाम दिया। घटना हरिहर सिंह रोड स्थित प्रीति ज्वेलर्स की है, जहां चार अपराधी हथियार के साथ पहुंचे और दुकान में घुसकर कर्मचारियों को धमकाया। इसके बाद अपराधी एक किलो चांदी, 10 हजार रुपये नकद और एक मोबाइल फोन लूटकर चलते बने। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
READ ALSO: JHARKHAND NEWS: सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप में झारखंड का शानदार प्रदर्शन, खेलेगी क्वार्टर फाइनल

