Home » हॉर्न बजाने से मना किया तो दोस्तों ने ही युवक की कर दी पिटाई

हॉर्न बजाने से मना किया तो दोस्तों ने ही युवक की कर दी पिटाई

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

राउरकेला : प्लांट साइट थाना अंर्तगत मधुसूधन पाली अचंल में सूरज ( 21)नामक एक बाइक सवार युवक को लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। जिसमें वो घायल हो गया। बाद में उसे परिजनों ने घटनास्थल से उठाकर राउरकेला सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहाँ वो अभी भी इलाजरत है।

हालांकि इस घटना को लेकर पिछले 2 जुलाई की रात 9 बजे के सबंधित थाना में एफआईआर दर्ज कराया गया था।घटना को 4 पर एफआईआर दर्ज हुआ है। घटना को लेकर सुरज की पत्नी दिव्यज्योती संध्या ने बताया कि उसका पति सुरज पेशे से कबाड़ व्यवसायी है शनिवार की शाम वह आगे रास्ते मांगने का क्रम हॉर्न बजाया।

जिसे लेकर सूरज के पुराने पहचान वाले दोस्तों ने ही पिटाई कर दी। उसने बताया की पिटाई करने वालों में 7 लोग संलिप्त है, जो सूरज के पुराने पहचान के दोस्त है। उसने बताया कि उसका पति सुरज गुप्ता काम करने के बाद 1 जुलाई य शनिवार रात 8.30 बजे मधुसूधन पाली स्थित अपना घर लौट रहा था। इसी बीच मदुसूधन पाली के गलियों में हॉर्न बजानें पर उसकी पिटाई कर दी गई।

पत्नी ने बताया कि पीड़ित को ईट औऱ पत्थर से भी मारा गया। इस दौरान सर औऱ छाती गंभीर चोट आयी है। उसने बताया कि घटना में शामिल मधुसूधनपाली के राहुल राम,विकी राम,सनी राम और दीपक राम एफ आई आर दर्ज हुआ है।

Related Articles