Jamshedpur : जमशेदपुर के कुख्यात गैंगस्टर अखिलेश सिंह के गुरु माने जाने वाले विक्रम शर्मा की देहरादून में हत्या कर दी गई है। उसकी गोली मारकर हत्या हुई है। बताया जा रहा है कि विक्रम शर्मा देहरादून में सिल्वर सिटी मॉल के पास उसकी हत्या की गई है। विक्रम शर्मा सुबह जिम करके घर लौट रहा था। तब हत्यारों ने वारदात को अंजाम दिया। विक्रम शर्मा को घेर कर कई राउंड गोलियां चलाई गईं। बताया जा रहा है विक्रम शर्मा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया है। घटना शुक्रवार की सुबह 10:00 बजे की बताई जा रही है।


