Home » Gaya Airport News: गर्मी ने ठप की गया एयरपोर्ट से इंटरनेशनल फ्लाइट्स, विदेशी पर्यटकों की राह बंद

Gaya Airport News: गर्मी ने ठप की गया एयरपोर्ट से इंटरनेशनल फ्लाइट्स, विदेशी पर्यटकों की राह बंद

पर्यटन उद्योग से जुड़े संगठनों ने केंद्र और राज्य सरकार से आग्रह किया है कि गया एयरपोर्ट को सालभर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रूप में विकसित किया जाए।

by Rakesh Pandey
gaya airport news
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गया : बिहार के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे गया एयरपोर्ट से अब विदेशी उड़ानों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई है। अत्यधिक गर्म मौसम और यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट के कारण एयरलाइंस ने थाईलैंड, वियतनाम, भूटान और म्यांमार से आने-जाने वाली सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी हैं।

विदेशी उड़ानों पर लगी रोक, पर्यटन पर पड़ा असर

हर साल अक्टूबर से मार्च तक बोधगया में विदेशी पर्यटकों का आवागमन चरम पर होता है। बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए यह स्थान अत्यंत पवित्र माना जाता है, जहां विशेषकर थाईलैंड, म्यांमार, वियतनाम और श्रीलंका से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। लेकिन इस बार मार्च के बाद जैसे ही गर्मी असहनीय हो गई, पर्यटकों की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई। कम यात्री संख्या और बढ़ते तापमान को देखते हुए एयरलाइंस ने एक-एक कर अपनी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें स्थगित कर दीं।

स्थानीय व्यवसायों पर पड़ा आर्थिक संकट

बोधगया होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के बंद होने से बोधगया के होटल, धर्मशालाएं, टैक्सी सेवाएं, गाइड और हस्तशिल्प विक्रेता गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। हमें हर साल यह स्थिति झेलनी पड़ती है, अगर गया एयरपोर्ट को सालभर अंतरराष्ट्रीय दर्जा मिले, तो पर्यटन में निरंतरता आ सकती है।”

फिलहाल केवल दो घरेलू उड़ानें सक्रिय

गया एयरपोर्ट से इंडिगो की दिल्ली और कोलकाता के लिए दो घरेलू उड़ानें अभी भी संचालित हो रही हैं। हालांकि ये स्थानीय यात्रियों के लिए राहत लेकर आती हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय यात्री संख्या में गिरावट से पर्यटन उद्योग प्रभावित बना रहेगा।

अक्टूबर से फिर लौटेगा पर्यटन का जीवन

बिहार पर्यटन विभाग के मुताबिक, बोधगया में अगला प्रमुख पर्यटन सीजन अक्टूबर से मार्च तक होगा। इस दौरान मौसम ठंडा रहेगा, जिससे पर्यटकों की आमद फिर से बढ़ेगी। सितंबर के अंत तक थाईलैंड, म्यांमार और श्रीलंका से इंटरनेशनल उड़ानों के दोबारा शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।

सरकार से वर्षभर अंतरराष्ट्रीय दर्जा देने की मांग

पर्यटन उद्योग से जुड़े संगठनों ने केंद्र और राज्य सरकार से आग्रह किया है कि गया एयरपोर्ट को सालभर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रूप में विकसित किया जाए। इससे न केवल बोधगया को मौसम की मार से बचाया जा सकता है, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को स्थायीत्व भी मिलेगा।

Read Also- Bihar shot : सहरसा में रजिस्ट्री ऑफिस से लौटते वक्त व्यक्ति को मारी गोली, हालत नाजुक

Related Articles