Home » झारखंड के पूर्व सीएम मधु कोड़ा की पत्नी सांसद गीता कोड़ा भाजपा में शामिल

झारखंड के पूर्व सीएम मधु कोड़ा की पत्नी सांसद गीता कोड़ा भाजपा में शामिल

by The Photon News Desk
Geeta Koda joins BJP
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची/Geeta Koda joins BJP : झारखंड से कांग्रेस की इकलाैती सांसद गीता काेड़ा ने कांग्रेस का हाथ छाेड़ कर भाजपा का दामन थाम लिया है। वह वर्तमान में पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा लोकसभा सीट से सांसद हैं। रांची में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने पार्टी में उन्हें शामिल कराया।

चुनाव से पहले बीजेपी का ये झारखंड में बड़ा कदम माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि गीता कोड़ा राज्‍य में कांग्रेस पार्टी द्वारा किए गए गठबंधन से खुश नहीं थी। कहां जा रहा है कि भाजपा ने उन्हें जाति समीकरण को साधने के लिए पार्टी में शामिल किया है।

क्योंकि चाईबासा लोकसभा सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीट है। यह सीट सरायकेला- खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम जिले में फैली हुई है। यह इलाका रेड कॉरिडोर का हिस्सा है। इस सीट पर अनुसूचित जनजाति का दबदबा है. उरांव, संताल समुदाय, महतो (कुरमी), प्रधान, गोप, गौड़ समेत कई अनुसूचित जनजातियां, इसाई व मुस्लिम मतदाता यहां निर्णायक भूमिका निभाते हैं। 2014 के चुनाव में बीजेपी को अनुसूचित जनजातियों की गोलबंदी के कारण जीत मिल थी।

Geeta Koda joins BJP : सर्वे में गीता सबसे आगे थीं:

सूत्रों के हवाले से मिली खबरों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी ने अंतरिक्ष सर्वे कराया था। जिसमें चाईबासा सीट से भाजपा की सबसे मजबूत उम्मीदवार पार्टी का कोई चेहरा नहीं बल्कि कांग्रेसी सांसद गीता साबित हो सकती हैं यही कारण है कि भाजपा आलाकमान की नजर गीता कोड़ा पर लगी हुई थी। हालांकि पार्टी ने इसके साथ ही बड़कुंवर गगराई, जेबी तुबिद और मालती गिलुआ के लिए भी दरवाजे खुले रखे हैं, ताकि गीता कोड़ा से नाउम्मीदी मिलने पर इन चेहरों पर दांव लगाया जा सकें।

विपक्षी दल के कई और नेता हाे सकते हैं शामिल:

चर्चा है कि भारतीय जनता पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा के सबसे मजबूत किले संथाल और कोल्हान में जबरदस्त सेंधमारी का प्लान पहले ही तैयार कर लिया था और झारखंड प्रदेश के नए अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को इसे साधने में लगाया गया है।बताया जा रहा है कि झारखंड में कुर्मी वोटर भी सत्ता के लिए काफी मायने रखते हैं इसलिए हाल ही में पूर्व सांसद शैलेंद्र महत्वपूर्ण को भी भाजपा में शामिल करवाया गया।

कांग्रेस का भाजपा पर निशाना:

गीता कोड़ा के भाजपा में शामिल होने के बाद तमाम नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इसी क्रम में अब कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह आदिवासी सेल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा.प्रदीप कुमार बलमुचू ने कहा कि अब तक भाजपा उन पर भ्रष्‍टाचार के आरोप लगा रही थी और अब पार्टी की वाशिंग मशीन में उनकी सफाई हो गई।

READ ALSO : बीएसपी सांसद रितेश पांडे ने बदला पाला, भाजपा में हुए शामिल

Related Articles