Home » Ghatshila By-Election : घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में साइलेंस पीरियड शुरू, माइक से प्रचार किया तो होगी कार्रवाई

Ghatshila By-Election : घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में साइलेंस पीरियड शुरू, माइक से प्रचार किया तो होगी कार्रवाई

Ghatshila By-Election : होटल व लाज का शुरू हुआ सघन चेकिंग अभियान, बाहरी नेताओं के पकड़े जाने पर होगा ऐक्शन

by Mujtaba Haider Rizvi
**🖼️ Image SEO (Alt Text in English):** Election officials monitoring silence period in Ghatshila Assembly constituency before by-election voting.
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में रविवार शाम 5:00 बजे से मतदान के पहले का साइलेंस पीरियड शुरू हो गया है। डीसी कर्ण सत्यार्थी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर साइलेंस पीरियड की आधिकारिक घोषणा की। उन्होंने बताया कि यह साइलेंस पीरियड मतदान का समय शुरू होने से पहले 48 घंटे का है। इस दौरान अगर कोई रोड शो करता है, रैली निकालता है या माइक पर प्रचार करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीसी कर्ण सत्यार्थी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि जो लोग घाटशिला के मतदाता नहीं हैं। ऐसे राजनीतिक कार्यकर्ताओं को पहले से आगाह किया जा चुका है कि वह 5 बजते ही इलाका छोड़ दें। जो लोग इलाके में पाए जाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।

होटल और लॉज में सघन चेकिंग अभियान शुरू

एसएसपी पीयूष पांडे ने बताया कि पुलिस 5:00 बजे के बाद से घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के होटल, लॉज, मैरिज हाल आदि में सघन चेकिंग अभियान चला रही है। इसके अलावा, वाहनों की जांच भी की जा रही है। वाहनों की जांच में नकदी, ड्रग्स आदि खंगाले जा रहे हैं।

सभी अंतर राज्यीय सीमाएं सील

सभी अंतर राज्यीय सीमाओं को सील कर दिया गया है। अंतर राज्यीय सीमाओं पर भी चेकिंग की जा रही है। हर आने जाने वाले वाहनों को चेक किया जा रहा है।

100 लोगों के असलहों के लाइसेंस होंगे कैंसिल, नोटिस जारी

डीसी और एसएसपी ने सभी से अपील की कि वह आदर्श आचार संहिता का पालन करें। डीसी ने बताया कि 100 लोगों के लाइसेंसी असलहों के लाइसेंस कैंसल किए जाएंगे। इनको नोटिस जारी कर दी गई है। इन लोगों ने अपने लाइसेंस जमा नहीं किए थे। कुल 1233 लोगों ने लाइसेंस जमा किए थे। कुछ लोगों को लाइसेंस जमा न करने की छूट दी गई थी। एसएसपी ने बताया कि चुनाव के दौरान अब तक 19 अवैध असलहे बरामद किए गए हैं। 34 कारतूस बरामद हुए हैं। 600 लोगों के खिलाफ नान बेलेबल वारंट जारी किया गया है। एनडीपीएस के तहत 52 लोगों को पकड़ा गया है। शांति भंग की आशंका में 938 लोगों को पाबंद किया गया है।

11 नवंबर को सुबह 7:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगी वोटिंग

डीसी ने बताया कि मतदान सुबह 7:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगा। सुबह तड़के 5:30 बजे माक पोल किया जाएगा। डीसी ने बताया कि मतदान की तैयारी पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि अब तक की कार्रवाई में 3 करोड़ 30 लाख रूपए नकद जब्त किए गए हैं। डीसी ने बताया कि 300 पोलिंग स्टेशनों पर मतदान की वेब कास्टिंग की सुविधा रहेगी। इनमें से 186 क्रिटिकल मतदान केंद्र हैं। यहां पुलिस की विशेष चौकसी रखी गई है। 30 मतदान केंद्रों पर माइक्रो आब्जर्वर तैनात किए गए हैं। इसके अलावा, अर्द्ध सैनिक बलों की 10 कंपनियां भी क्षेत्र में तैनात की गई हैं।

Read Also: Ghatshila By-Election : घाटशिला विस क्षेत्र में तीन दिनों तक ड्राई डे, शराब की बिक्री और वितरण पर पाबंदी

Related Articles