Home » Ghatshila News : ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों में भी है अपार प्रतिभा : डीसी कर्ण सत्यार्थी

Ghatshila News : ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों में भी है अपार प्रतिभा : डीसी कर्ण सत्यार्थी

Ghatshila News : घाटशिला कॉलेज में 'जानें अपने जिला प्रशासक को' कार्यक्रम आयोजित

by Rajesh Choubey
DC Karan Satyarthi interacting with rural students highlighting their talent
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ghatshila : घाटशिला कॉलेज में ‘जानें अपने जिला प्रशासक को’ कार्यक्रम के तहत पूर्वी सिंहभूम जिला के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके कालेज आगमन पर सर्वप्रथम परंपरागत रीति से ढोल और नगाड़े के साथ उपायुक्त का स्वागत किया गया। संताली विभाग की छात्राओं ने गोड जोहार कर परंपरागत रीति से स्वागत और सम्मान किया।

विदित हो कि यह कार्यक्रम 23 मार्च शहादत दिवस के दिन आयोजित था, इसीलिए सर्वप्रथम उपायुक्त सहित सभी विशिष्ट अतिथियों ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। प्राचार्य डॉ आर के चौधरी ने उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को अंगवस्त्र, पौधा और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत और सम्मान किया। साथ ही सभी विशिष्ट आमंत्रितों को अंगवस्त्र और पुष्प का पौधा देकर स्वागत किया। प्राचार्य डॉ आर के चौधरी ने कहा कि घाटशिला कॉलेज के इतिहास में पहली बार जिला प्रशासक पधारे हैं। इनके आगमन से इस ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी भी प्रेरित होंगे और शायद घाटशिला कॉलेज से भी अब आईएएस और आईपीएस बन पाएंगे।

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में आज भी कई सुविधाओं का अभाव है। इसके कारण ग्रामीण बच्चे बहुत जल्द ही जिम्मेदार हो जाते हैं। प्रतिभा के मामले में ग्रामीण बच्चे शहरी बच्चों से कतई कम नहीं हैं। फर्क सिर्फ एक्सपोजर का है। आज इंटरनेट और एआई के दौर में ज्ञान के स्रोत पर किसी का विशेष अधिकार नहीं रहा। जरूरत सिर्फ ईमानदारी से उसके उपयोग की है। सफलता का एकमात्र मूल मंत्र है ईमानदार मेहनत। ‌‌

कार्यक्रम में घाटशिला महाविद्यालय के राजनीतिक विज्ञान के सहायक प्राध्यापक डॉ एसपी सिंह द्वारा लिखित पुस्तक “समकालीन राजनीतिक विचारधाराएं” का विमोचन भी मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा किया गया। अपने संबोधन में डॉ एसपी सिंह ने कहा कि यह किताब यूजी और पीजी के विद्यार्थियों के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी उपयोगी है। इस मौके पर विशिष्ट आमंत्रित के रूप में जिला परिषद देवयानी मुर्मू, पावड़ा पंचायत की मुखिया पार्वती मुर्मू, अनुमंडल पदाधिकारी सुनील चंद्र, प्रखंड विकास पदाधिकारी युनिका शर्मा, विद्युत प्रमंडल घाटशिला के कार्यपालक अभियंता राजकिशोर, अंतर्राष्ट्रीय हैंडबॉल कोच एवं टाटा स्टील खेल विभाग के मैनेजर डॉ हसन इमाम मलिक, घाटशिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता राकेश कुमार शर्मा, समाजसेवी निर्मल झुनझुनवाला, आनंद अग्रवाल, दर्शी जैन सहित सभी शिक्षक, कर्मचारी, एनसीसी कैडेट, एनएसएस वॉलिंटियर्स के साथ काफी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

‌‌इस मौके पर उपायुक्त ने खेल और एनसीसी में विशिष्ट योगदान और पहचान बनाने वाले खिलाड़ियों और कैडेट्स को मेडल और प्रमाण पत्र देकर खेल प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया। खेल प्रभारी प्रोफेसर इंदल पासवान और पीटीआई अर्जुन भुइयां को भी खेल में विशेष योगदान के लिए मेडल पहनाकर उपायुक्त ने सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रो इंदल पासवान ने किया और धन्यवाद ज्ञापन डॉ दिलचंद राम ने किया।

Read Also: Ghatshila News : शिक्षा के क्षेत्र में यह डिग्री कालेज क्षेत्र के लिए साबित होगा मील का पत्थर : दीपक बिरुआ

Related Articles

Leave a Comment