Home » Jamshedpur Suicide : उलीडीह में पंजाब की युवती ने फांसी लगाकर दे दी जान, जानें क्या थी वजह

Jamshedpur Suicide : उलीडीह में पंजाब की युवती ने फांसी लगाकर दे दी जान, जानें क्या थी वजह

पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम, चल रही है आगे की प्रक्रिया

by Mujtaba Haider Rizvi
Suicide in Jamshedpur
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र के आदर्श नगर में पंजाब से आई एक युवती हिमांशी कौर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

बताते हैं कि पुलिस की मदद से परिजनों ने युवती को फंदे से नीचे उतरा था और एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। युवती के माता-पिता का कई साल पहले निधन हो चुका था। इसलिए वह अपने भाई के साथ रिश्तेदारों के यहां रहती थी।
युवती पंजाब की रहने वाली थी।

मानगो में हुई थी चचेरी बहन की शादी

उसकी चचेरी बहन की शादी हाल ही में मानगो में हुई थी। इसके बाद युवती अपनी चचेरी बहन के साथ रहने यहां आ गई थी। युवती का भाई भी यहीं रहता था। बताते हैं कि घर के लोग सब बाहर गए थे। युवती घर में अकेली थी। तभी उसने फांसी लगाई। घर के लोग बाहर से वापस आए तो उन्होंने युवती को फंदे पर लटका देखा‌ और हैरान रह गए। घटना के पीछे के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

Read also Jamshedpur Crime: युवक पर तलवार से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

Related Articles