Home » RANCHI NEWS: संस्कृति के साथ जल, जंगल और जमीन की रक्षा का भी संकल्प है जतरा, देखें और क्या कहा कृषि मंत्री ने

RANCHI NEWS: संस्कृति के साथ जल, जंगल और जमीन की रक्षा का भी संकल्प है जतरा, देखें और क्या कहा कृषि मंत्री ने

by Vivek Sharma
रांची के बेड़ो में जेठ जतरा में कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने संस्कृति के साथ जल, जंगल और जमीन बचाने का संकल्प दोहराया।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI : 21 पाड़हा जेठ जतरा टेंगरिया बेड़ो में मुख्य अतिथि के रूप में कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की शामिल हुई। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक व पारंपरिक आयोजन में शामिल होकर मन अत्यंत गौरव, आत्मीयता और अपनी सांस्कृतिक जड़ों से गहरे जुड़ाव की अनुभूति से भर उठा। साथ ही कहा कि जेठ जतरा केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारे पुरखों की अमूल्य धरोहर, हमारी पहचान और हमारी सांस्कृतिक आत्मा का जीवंत प्रतीक है। सदियों से चली आ रही पाड़हा व्यवस्था, हमारी परंपरा, रीति-रिवाज और सामुदायिक एकता आज भी हमें अपनी जड़ों से जोड़े हुए हैं जो हमारी विशिष्ट आदिवासी पहचान को सशक्त बना रही हैं।

सामूहिक चेतना का प्रतीक

कृषि मंत्री ने कहा कि इस पावन अवसर पर विभिन्न गांवों से आए खोड़हा दलों ने पारंपरिक वेशभूषा, ढोल-नगाड़ों, लकड़ी के घोड़ों, झंडों और मनमोहक लोकनृत्यों के माध्यम से जो सांस्कृतिक छटा प्रस्तुत की वह जीवंत और हृदयस्पर्शी थी। यह दृश्य हमारी समृद्ध आदिवासी संस्कृति की जीवंतता, गौरवशाली विरासत और सामूहिक चेतना का प्रतीक है।

गांवों में जीवित है परंपरा

उन्होंने कहा कि आज के आधुनिक दौर में गांवों के लोग ही ऐसे पारंपरिक आयोजनों के माध्यम से हमारी संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। जतरा केवल सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह जल, जंगल और जमीन की रक्षा के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता को भी मजबूत करता है। उन्होंने आगे कहा कि जनप्रतिनिधियों की यह जिम्मेदारी है कि वे ऐसे आयोजनों में सक्रिय भागीदारी निभाकर लोगों का मनोबल बढ़ाएं। उनकी परंपराओं का सम्मान करें और आने वाली पीढ़ियों तक अपनी सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित पहुंचाने में सहभागी बनें।

इनकी रही मौजूदगी

इस अवसर पर उप प्रमुख मोदशिर हक, अजीत तिर्की, रोशन तिर्की, फहीमुल हक, शम्भू बैठा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व गणमान्य लोग उपस्थित थे।

READ ALSO: Jamshedpur Crime : मारपीट का बदला लेने के लिए टेल्को में हुई थी फायरिंग, घटना का खुलासा कर पुलिस ने दो लोगों दबोचा

Related Articles

Leave a Comment