Home » Jamshedpur Crime : बोड़ाम में चर्चित लेक व्यू रिसोर्ट में हो रहा था अनैतिक कार्य, ग्रामीणों ने बोला धावा

Jamshedpur Crime : बोड़ाम में चर्चित लेक व्यू रिसोर्ट में हो रहा था अनैतिक कार्य, ग्रामीणों ने बोला धावा

चार युवक युवतियों के साथ रिसोर्ट के मैनेजर को बनाया बंधक

by Mujtaba Haider Rizvi
बोड़ाम के रिसार्ट में ग्रामीणों
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम थाना क्षेत्र के बोंटा पंचायत में गेरुआ गांव में लेक व्यू रिसोर्ट में अनैतिक कार्य हो रहा था। आरोप है कि यहां युवक-युवतियां आते हैं और देह व्यापार होता है।
इसकी भनक लगने पर ग्रामीणों ने रविवार को रिसॉर्ट पर धावा बोल दिया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ।

ग्रामीणों ने अलग-अलग कमरों से चार युवक-युवतियों को पकड़कर बंधक बना लिया। रिसोर्ट के मैनेजर संतोष गिरी की पिटाई की और उसे भी बंधक बना लिया। ग्रामीणों को रिसोर्ट के विभिन्न कमरों से अनैतिक कार्य में प्रयोग होने वाला आपत्तिजनक सामान भी मिला है।

बंधन बनाए गए सभी लोगों को पुलिस ले गई थाने

घटना की जानकारी मिलने पर बोड़ाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसी तरह बंधक बनाए गए सभी युवक युवतियों को और मैनेजर को ग्रामीणों से छुड़ाया और थाने ले गए। इस मामले में पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि वह मामले की जांच कर रही है।

धनबाद के व्यक्ति का है रिसॉर्ट

मैनेजर संतोष गिरी ने बताया कि यह रिसार्ट धनबाद के रहने वाले विनोद सिंह का है। एक ही बाउंड्री के अंदर पतंजलि का चिकित्सा केंद्र भी है और दूसरी तरफ रिसॉर्ट चलता है। ग्रामीणों का कहना है कि पतंजलि चिकित्सा केंद्र की आड़ में रिसोर्ट चलाया जा रहा है। उनकी मांग है कि रिसॉर्ट और पतंजलि चिकित्सा केंद्र दोनों को बंद किया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि पहले भी उन्होंने डीसी ऑफिस में शिकायत की थी। इसके बाद रिसॉर्ट को बंद कर दिया गया था। लेकिन फिर कब इसे चालू कर दिया गया। कुछ पता नहीं चला है।

Read also –Jamshedpur News: जुगसलाई से एक किशोरी का अपहरण, FIR दर्ज

Related Articles

Leave a Comment