Home » Devghar Crime: विद्या के मंदिर को किया आग के हवाले; पुलिस पहुंची तो मिली पेट्रोल की बोतल

Devghar Crime: विद्या के मंदिर को किया आग के हवाले; पुलिस पहुंची तो मिली पेट्रोल की बोतल

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now


मधुपुर (देवघर) :
असामाजिक तत्वों ने शिक्षा के मंदिर को भी नहीं बख्शा। स्कूल के अंदर घुसकर पेट्रोल छि़ड़ककर आग लगा दी। फिर इत्मिनान से भाग निकले। पुलिस ऐसे शरारती तत्वों की तलाश में जुटी है। घटना देवघर जिले के पथरौल थाना क्षेत्र के कजरा मोड गोविंदपुर रोड की है।

जानकारी के मुताबिक यहां किराए के मकान में एडीएस नीति विद्यालय का संचालन किया जा रहा है। स्कूल में चारदीवारी नहीं है। रात में शरारती तत्व स्कूल पहुंचे और अंदर घुसकर आग लगा दी। इस घटना में स्कूल की बेंच- कुर्सी, किताबें समेत कई सामान जलकर राख हो गए।

आग की लपट देख गांव के लोग घटना स्थल पहुंचे। आग बुझाने का प्रयास भी किया। लोगों ने घटना की निंदा की है। घटना की सूचना पाकर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। घटना स्थल पर मौजूद लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली।

थाना प्रभारी दिलीप कुमार बिलुंग के अनुसार प्रारंभिक जांच में असामाजिक तत्वों द्वारा आग लगाने की बात सामने आ रही है। जिस मकान में स्कूल संचालन किया जा रहा है, उसके मकान मालिक ने थाने में लिखित आवेदन दिया है। घटना को किसने एवं क्यों अंजाम दिया दिया गया है, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल सकी है।

सुरक्षा के नहीं हैं मुकम्मल इंतजाम

स्कूल में सुरक्षा के नहीं हैं मुकम्मल इंतजाम नहीं हैं। चारदिवारी तक नहीं बनाई गई है। अभी एक अर्ध निर्मित भवन में इसका संचालन हो रहा है। इसका फायदा असामाजिक तत्वों ने उठाया। इस घटना में विद्यालय प्रबंधन को गंभीर आर्थिक नुकसान हुआ है। स्कूल में रखी बेंच, कुर्सियां, किताबें और अन्य जरूरी सामान पूरी तरह से जलकर खाक हो गए हैं।

इस घटना को ले ग्रामीणों ने आक्रोश जताया है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि इस प्रकार की घटनाएं बच्चों की शिक्षा पर नकारात्मक असर डालती हैं।

Read Also: Dhanbad IIT: विज्ञान बना मजेदार; सरल तरीके से प्रयोगों के जरिए छात्राओं को समझाए वैज्ञानिक सिद्धांत

Related Articles

Leave a Comment