Home » Jamshedpur News: हज-2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, 20 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

Jamshedpur News: हज-2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, 20 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज-2027 (1448 हिजरी) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक जायरीन 22 जून से 20 जुलाई 2026 की रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन हज कमेटी की आधिकारिक वेबसाइट और हज सुविधा मोबाइल ऐप के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

हज कमेटी के अनुसार, जुलाई के अंतिम सप्ताह में डिजिटल रैंडम सेलेक्शन (कोरा) की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। चयनित आवेदकों को 10 अगस्त तक 1.52 लाख रुपये की अग्रिम राशि जमा करनी होगी। तय समयसीमा के बाद किसी प्रकार की छूट नहीं मिलेगी।

आवेदन के लिए मशीन रीडेबल भारतीय पासपोर्ट, जिसकी वैधता 31 दिसंबर 2027 तक हो, सफेद बैकग्राउंड वाला पासपोर्ट आकार का फोटो, बैंक पासबुक या रद्द चेक तथा पता प्रमाण-पत्र अपलोड करना अनिवार्य है।

हज कमेटी ने यह भी स्पष्ट किया है कि बिना किसी गंभीर कारण के सीट रद्द करने पर जुर्माना लगाया जा सकता है। इसलिए केवल वही लोग आवेदन करें जो हज यात्रा के लिए पूरी तरह तैयार और प्रतिबद्ध हों।

Read also – Ranchi News : रिम्स निदेशक के इस्तीफे पर सरयू राय का बड़ा दावा, मेडॉल-हेल्थ मैप भुगतान विवाद को बताया मुख्य वजह

Related Articles

Leave a Comment