Home » Khunti Accident: अचानक सामने आ गई कार,बचाने में फेवरब्लॉक लदा ट्रक पलटा,तीन मजदूर घायल

Khunti Accident: अचानक सामने आ गई कार,बचाने में फेवरब्लॉक लदा ट्रक पलटा,तीन मजदूर घायल

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: खूंटी-रांची मार्ग पर शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। तजना नदी पुल के पास सामने से आ रही एक कार को बचाने में फेवरब्लॉक लदा ट्रक सड़क किनारे पलट गया। इसमें सवार तीन मजदूर घायल हो गए हैं। सभी घायल मजदूरों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार को ट्रक टाटीसिल्वे से फेवरब्लॉक लेकर खूंटी की ओर आ रहा था। तजना नदी पुल के पास सामने से एक कार आ रही थी। कार अचानक आमने सामने आ गई। इसे बचाने के प्रयास में चालक ने ट्रक में अचानक ब्रेक लगाया। वह ट्रक को नियंत्रित नहीं कर सका। ट्रक असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गया।

इस हादसे में ट्रक पर सवार तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सदर अस्पताल, खूंटी में प्राथमिक उपचार कराया गया। लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया।

दुर्घटना में ट्रक पर सवार प्रकाश, निवारण और रासबिहारी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायल प्रकाश ने बताया कि कार अचानक सामने आ जाने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे यह हादसा हुआ। हालांकि कार में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से सदर अस्पताल,खूंटी पहुंचाया।

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को रांची रिम्स रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read Also: NH फोरलेन पर तेज रफ्तार का कहर, बाइक सवार युवक की मौके पर मौत 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Comment