Home » Potka Illegal Wine: पोटका में अवैध शराब की बिक्री बंद कराने को लेकर महिलाओं ने थाने का किया घेराव, जमकर हुई नारेबाजी

Potka Illegal Wine: पोटका में अवैध शराब की बिक्री बंद कराने को लेकर महिलाओं ने थाने का किया घेराव, जमकर हुई नारेबाजी

ग्रामीणों ने मामले की शिकायत पोटका थाने में की। लेकिन,आज तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। इससे महिलाओं में पुलिस के प्रति गुस्सा भड़क उठा।

by Mujtaba Haider Rizvi
Potka Illegal Wine
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड के मानपुर गांव में इन दिनों अवैध शराब की बिक्री बड़े पैमाने पर हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि यहां पुलिस की मिली भगत से अवैध शराब और ह हड़िया की बिक्री की जा रही है। कई बार ग्रामीणों ने मामले की शिकायत पोटका थाने में की। लेकिन,आज तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। इससे महिलाओं में पुलिस के प्रति गुस्सा भड़क उठा।

रविवार को महिलाओं ने एकजुट होकर ग्राम प्रधान गोपाल चंद्र मुर्मू के नेतृत्व में पोटका थाना का घेराव किया। ग्रामीणों की मांग है कि गांव में शराबबंदी कराई जाए। जो लोग भी अवैध शराब की बिक्री करते हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। उनको गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए।

गांव में खुलेआम बेची जाती है अवैध शराब

महिलाओं का कहना है कि गांव में अवैध शराब खुलेआम बेची जाती है, जो भी पुरुष शराब पीकर घर पहुंचते हैं। वह महिलाओं पर अत्याचार करते हैं। अपनी पत्नियों के साथ मारपीट करते हैं। यही नहीं इसकी वजह से बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है।

शराबबंदी को लेकर निकाली गई थी रैली

ग्रामीणों का कहना है कि कुछ दिन पहले ही शराब बंदी को लेकर महिलाओं ने गांव में जागरूकता रैली भी निकाली थी। महिलाओं का आरोप है कि शराब कारोबार से जुड़े लोग महिलाओं को धमकी दे रहे हैं कि जो भी करना है कर लो अवैध शराब व हड़िया की बिक्री बंद नहीं होगी।

आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं कई परिवार

एक महिला सुहागी मुर्मू ने बताया कि शराब की वजह से कई परिवार आर्थिक और मानसिक संकट से गुजर रहे हैं। पद्मावती भकत ने बताया कि शराब के चलते घरेलू विवाद बढ़ रहे हैं। महिलाओं का कहना है कि पुलिस और उत्पाद विभाग गांव में नियमित छापेमारी अभियान चलाएं और अवैध शराब की बिक्री बंद कराएं।

Related Articles

Leave a Comment