Home » JPSC-JSSC आंदोलन के सोशल मीडिया अकाउंट पर साईबर पुलिस की नजर, X को भेजा नोटिस, कई पोस्ट को बताया भ्रामक

JPSC-JSSC आंदोलन के सोशल मीडिया अकाउंट पर साईबर पुलिस की नजर, X को भेजा नोटिस, कई पोस्ट को बताया भ्रामक

मामले में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं-353 शांति भंग करना, 196 गलत सूचना फैलाना, 356 मानहानि और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत जांच की जा रही है।

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड में परीक्षाओं में सुधार की मांग कर रहे जेपीएससी -जेएसएससी रिफॉर्म मंच की मुश्किलें बढ़ गई हैं। आंदोलन के दौरान सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट को लेकर अब साइबर पुलिस सख्त हो गई है। रांची साइबर क्राइम पुलिस ने मंच के एक्स (ट्विटर) हैंडल @JPSCReformmanch को चलाने वाले व्यक्ति पता लगाने के लिए संबंधित कंपनी को कानूनी नोटिस भेजा है। यह कार्रवाई भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 94 के तहत की गई है।

​पुलिस का मुख्य उद्देश्य इस डिजिटल प्लेटफॉर्म को संचालित करने वाले असली चेहरे की पहचान करना है। यह पूरी कानूनी प्रक्रिया कोतवाली थाना कांड संख्या 183/2026 दिनांक 21 अगस्त 2026 के तहत अमल में लाई जा रही है। पहचान उजागर होते ही पुलिस आगे की दंडात्मक कार्रवाई करेगी।

​भ्रामक और आपत्तिजनक पोस्ट का आरोप

​पुलिस का कहना है कि इस हैंडल से सरकार, पुलिस और प्रशासनिक फैसलों के खिलाफ भ्रामक सामग्री साझा की गई। पोस्ट की गई तस्वीरें और वीडियो जनता में भ्रम और डर का माहौल पैदा करने वाले पाए गए हैं। आरोप है कि इसके जरिए संवैधानिक संस्थाओं की साख को ठेस पहुंचाने की कोशिश की गई। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं-353 शांति भंग करना, 196 गलत सूचना फैलाना, 356 मानहानि और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत जांच की जा रही है।

​पुलिस ने कंपनी से मांगे ये 3 मुख्य विवरण

​साइबर पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से मुख्य रूप से तीन बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी है:
​उपयोगकर्ता की पहचान : अकाउंट बनाने वाले का नाम, पता, फोन नंबर और ईमेल आईडी।
​लॉगिन रिकॉर्ड : 10 अगस्त 2026 या उससे पहले के आईपी एड्रेस और समय के साथ लॉगिन-लॉगआउट का विवरण।
​उपकरण की जानकारी: अकाउंट चलाने के लिए इस्तेमाल किए गए मोबाइल या कंप्यूटर का मॉडल और IMEI नंबर।
Read Also: harkhand Politics: रांची के कोतवाली थाने में देर रात तक राजनीतिक ड्रामा, छात्र नेता अमीषा की हिरासत पर भड़के भाजपाई 

 

Related Articles

Leave a Comment