Home » Jharkhand News: रांची पुलिस ने किया आगाह, भ्रम फैलाकर लोगों को भड़काने से बचें, बिना जांचे किसी भी खबर को शेयर न करें

Jharkhand News: रांची पुलिस ने किया आगाह, भ्रम फैलाकर लोगों को भड़काने से बचें, बिना जांचे किसी भी खबर को शेयर न करें

छात्र आंदोलन के बीच रांची पुलिस ने किया आगाह, एडिटेड फोटो-वीडियो से भ्रम फैलाने वालों से सावधान रहें

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : ​रांची पुलिस ने सोशल मीडिया पर भ्रम फैलाने वाली फर्जी खबरों को लेकर आम लोगों को सावधान किया है। पुलिस ने रविवार को विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि छात्र आंदोलन और अन्य मुद्दों को लेकर इंटरनेट पर गलत जानकारियां फैलाई जा रही हैं। पुलिस ने साफ कहा है कि बिना जांचे-परखे किसी भी खबर, फोटो या वीडियो को शेयर न करें।

​एडिटेड फोटो-वीडियो से भ्रम फैलाने की कोशिश

​पुलिस के मुताबिक, कुछ अराजक तत्व जानबूझकर फर्जी और एडिट की गई चीजें पोस्ट कर रहे हैं। उनका मकसद लोगों को भड़काना और शहर का माहौल खराब करना है। ऐसे लोग अफवाहें फैलाकर समाज में डर और तनाव पैदा करने की कोशिश में लगे हैं।

​कानून हाथ में न लेने की सख्त हिदायत

​पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे किसी के बहकावे में न आएं। किसी भी वायरल मैसेज या वीडियो को देखकर जल्दबाजी में कोई कदम न उठाएं। ऐसा करना भारी पड़ सकता है और आप कानूनी मुसीबत में फंस सकते हैं।

​संदिग्ध पोस्ट दिखे तो तुरंत करें पुलिस को रिपोर्ट

​पुलिस का कहना है कि शहर में शांति और भाईचारा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। अगर आपको सोशल मीडिया पर कोई भी भड़काऊ या संदिग्ध सामग्री दिखती है, तो उसे आगे भेजने के बजाय तुरंत पुलिस या प्रशासन को इसकी जानकारी दें। केवल आधिकारिक और जांची-परखी खबरों पर ही भरोसा करें।

Read Also: JPSC-JSSC आंदोलन के सोशल मीडिया अकाउंट पर साईबर पुलिस की नजर, X को भेजा नोटिस, कई पोस्ट को बताया भ्रामक

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Comment