Home » Chaibasa News : नोवामुंडी में कांग्रेस कमेटी के निःशुल्क भंडारा एवं पंडाल का विधायक सोनाराम सिंकु ने किया उद्घाटन

Chaibasa News : नोवामुंडी में कांग्रेस कमेटी के निःशुल्क भंडारा एवं पंडाल का विधायक सोनाराम सिंकु ने किया उद्घाटन

सावन के इस पवित्र महीने में बोल बम यात्रियों और आम लोगों की सेवा करना पुण्य का कार्य है। कांग्रेस पार्टी हमेशा जनसेवा और समाज के अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है- विधायक सोनाराम सिंकु

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी प्रखंड के मेन रोड पर कांग्रेस प्रखंड कमेटी नोवामुंडी द्वारा आयोजित निःशुल्क भंडारा एवं पंडाल का उद्घाटन शनिवार को जगन्नाथपुर विधायक सह उप मुख्य सचेतक सत्तारूढ़ दल सह कांग्रेस जिला अध्यक्ष सोनाराम सिंकु ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर समिति के सदस्य समाजसेवी विजय गुप्ता ने विधायक को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

सेवा ही सबसे बड़ा धर्म- सोनाराम सिंकु

कार्यक्रम के दौरान विधायक सोनाराम सिंकु ने आयोजकों को बधाई और सभी श्रद्धालुओं की मंगलमय यात्रा की कामना करते हुए कहा कि सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। सावन के इस पवित्र महीने में बोल बम यात्रियों और आम लोगों की सेवा करना पुण्य का कार्य है। कांग्रेस पार्टी हमेशा जनसेवा और समाज के अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। नोवामुंडी कांग्रेस कमेटी द्वारा लगाया गया यह निःशुल्क भंडारा आस्था और सेवा का सुंदर संगम है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से आपसी भाईचारा और सामाजिक एकता मजबूत होती है।

मौके पर मौजूद सदस्य

इस मौके पर नोवामुंडी कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मंजीत प्रधान, समाजसेवी विजय गुप्ता, कुतुबुद्दीन खान, हसलुद्दीन खान, विलास प्रजापति, सूरज चंपिया, मामूर, दानिश हुसैन, सुरेश प्रजापति, प्रकाश गुप्ता, मनोजीत विश्वास, मोहम्मद जावेद, आफताब आलम, रघुनाथ राउत, भोला मोदक, दिव्या जराई सहित बोल बम सेवा समिति के सैकड़ों सदस्य उपस्थित थे।

Read Also Chaibasa News : तितलीघाट में पुल का हिस्सा टूटा, बड़े हादसे का खतरा, ग्रामीणों ने की मरम्मत की मांग

Related Articles

Leave a Comment