Home » RANCHI NEWS:  बाबूलाल ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, इस मामले की एनआईए से जांच कराने की मांग  

RANCHI NEWS:  बाबूलाल ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, इस मामले की एनआईए से जांच कराने की मांग  

कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान द्वारा विदेश से सोशल मीडिया पर जारी वीडियो ने खोली पोल

by Vivek Sharma
बाबूलाल मरांडी
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: पिछले दिनों कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान द्वारा विदेश से सोशल मीडिया पर जारी किए गए वीडियो ने धनबाद पुलिस प्रशासन, कोयला तंत्र और कथित वसूली नेटवर्क को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विपक्षी नेता बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पूरे मामले की एनआईए से जांच कराने की मांग की है। उन्होंने वर्तमान एसएसपी प्रभात कुमार को तत्काल प्रभाव से हटाने की भी अपील की।

सीएम को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि धनबाद में कानून व्यवस्था का संकट बढ़ता जा रहा है। वीडियो में गरीबों की जमीनों पर कब्जा, माइनिंग माफियाओं और प्रशासनिक अधिकारियों के कथित गठजोड़, व्यापारियों और आम नागरिकों में भय फैलाने के आरोप शामिल हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इन आरोपों में सच्चाई है तो यह सिर्फ प्रशासनिक विफलता नहीं बल्कि शासन व्यवस्था के गंभीर क्षरण का संकेत है।

उन्होंने कहा कि अपराधियों का यह नेटवर्क अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संचालित हो सकता है और पाकिस्तान से हथियार आने जैसी बातें समय-समय पर चर्चा में रही हैं। उन्होंने सरकार से निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने, वसूली और कोयला माफिया के मामलों की स्वतंत्र जांच कराने के साथ जनता के बीच फैले भय के माहौल को समाप्त करने का आग्रह किया है। साथ ही कहा कि यदि यह कार्यशैली और सत्ता संरक्षण जारी रहा तो झारखंड में कानून और व्यवस्था की स्थिति जंगलराज से भी बदतर हो सकती है। उन्होंने निष्पक्ष जांच के साथ दोषियों पर कठोर कार्रवाई और धनबाद में व्यापारियों एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

READ ALSO: http://RANCHI NEWS: संस्कृति के साथ जल, जंगल और जमीन की रक्षा का भी संकल्प है जतरा, देखें और क्या कहा कृषि मंत्री ने


Related Articles

Leave a Comment