Home » Ghatshila News : शिक्षा के क्षेत्र में यह डिग्री कालेज क्षेत्र के लिए साबित होगा मील का पत्थर : दीपक बिरुआ

Ghatshila News : शिक्षा के क्षेत्र में यह डिग्री कालेज क्षेत्र के लिए साबित होगा मील का पत्थर : दीपक बिरुआ

Ghatshila News : परिवहन मंत्री ने मुसाबनी में किया 31 करोड़ 64 लाख की लागत से बनने वाले डिग्री कॉलेज का शिलान्यास

by Rajesh Choubey
New degree college in Ghatshila praised by Deepak Birua as major step for education
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ghatshila : मुसाबनी प्रखंड के लिए सोमवार एक यादगार और स्वर्णिम दिन रहा। इस दिन पूर्व दिवंगत शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के सपने को धरातल पर उतारा गया। यहां 31 करोड़ 64 लाख की लागत से मुसाबनी स्थित 11 एकड़ में फैले कंपनी सिनेमा मैदान में डिग्री कालेज की आधारशिला रखी गई। यह आधारशिला मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के भू राजस्व एवं परिवहन मंत्री दीपक बिरूआ ने भूमि पूजन कर रखी और शिलान्यास किया।

इस अवसर पर घाटशिला के विधायक सोमेश चंद्र सोरेन, जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी, पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, जिप अध्यक्ष बारी मुर्मू, दिवंगत मंत्री रामदास सोरेन की धर्मपत्नी सुरजमनी सोरेन , उत्तरी बदिया की मुखिया रीना महाली, पंचायत समिति सदस्य अनिता सागर, पश्चिम मुसाबनी की मुखिया बंसती सोरेन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

साकार हुआ पूर्व मंत्री का सपना

इस अवसर पर मुख्य अतिथि मंत्री दीपक बिरुआ ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दूरदर्शी सोच के कारण दिवंगत शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का सपना आज साकार हुआ। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में यह डिग्री कालेज इस क्षेत्र के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। शिक्षा के बिना आप किसी भी चीज की कल्पना नहीं कर सकते हैं, शिक्षा का विकास करके ही हम सब झारखंड को अग्रणी राज्य की पंक्ति में खड़ा कर सकते हैं। मंत्री दीपक बिरुआ ने कहा कि इस वित्तीय वर्ष में ही दिवंगत रामदास सोरेन के हेंदलजुड़ी में जनजातीय विश्व विद्यालय बनाने का सपना भी पूरा होगा।

साथ ही घाटशिला के वर्तमान विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन ने जो मुसाबनी में मेडिकल कॉलेज खोलने की मांग सरकार से की थी। उसे भी सरकार ने स्वीकृत कर दिया है। आने वाले समय में घाटशिला विधानसभा क्षेत्र काफी बदला बदला दिखेगा और सही मायने में यह शिक्षा का हब बनेगा।

विधायक बोले – पूरा हुआ पिता का सपना

विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने कहा कि आज का दिन उनके लिए और मुसाबनी प्रखंड की जनता के लिए काफी खास है। आज उनके पिता का एक सपना पूरा हुआ। मुसाबनी को शिक्षा का हब बनाने का प्रयास जारी रहेगा। साथ ही खेल के मामले में घाटशिला विधान सभा को राज्य के अग्रणी पंक्ति में खड़ा करेंगे। कार्यक्रम को वरिष्ठ झामुमो नेता बाघराय मार्डी, कान्हू सामंत, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन ने भी संबोधित किया।

Read Also: Jamshedpur News: हथियार के साथ डायरी लेकर क्यों आए थे बकरी चोर, दो को ग्रामीणों ने दबोचा

Related Articles

Leave a Comment