घाटशिला : घाटशिला व्यवहार न्यायालय के बाहर बुधवार की दोपहर चाची सास पर दामाद राजू राणा ने चाकू से जानलेवा हमला (Ghatsila Crime) कर घायल कर दिया। स्थानीय लोग एवं परिवार के अन्य सदस्यों की मदद से तत्काल घायल चाची सास सुनीता कर्मकार को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सुनीता ने राजू राणा के नाम थाने में लिखित शिकायत की है।

सुनीता ने बताया कि घाटशिला कोर्ट परिसर के बाहर वकीलों तथा अन्य लोगों के सामने राजू राणा ने उस पर हमला कर दिया। उसके साथ उसके पिता पंकज राणा एवं मां कानू राणा भी थीं। उन्होंने कहा कि भतीजी की आज फैमिली कोर्ट में पेशी थी। वह और सुनीता की भतीजी चंपा कर्मकार भतीजा सचिन कर्मकार और जेठानी सरस्वती कर्मकार एक साथ कोर्ट में आए थे। सभी लोग वकील के चैंबर में बैठे थे। इसके बाद राजू राणा का पिता पंकज राणा और उसकी मां कानू राणा वहां पहुंच कर सुनीता को गाली देने लगे। इसके कुछ ही देर बाद कानू राणा अपने बेटे को बुला कर लाया और कोर्ट परिसर में सबके सामने राजू राणा ने चाकू से जान मारने की नीयत से सुनीता के पेट में चाकू घोंप दिया।
राजू राणा का पिता पंकज राणा एवं मां कानू राणा भी राजू को बोल रही थी कि इन लोगों को जान से मार दो (Ghatsila Crime)। बाद में राजू राणा माता-पिता समेत भागने में सफल रहा। फिर सुनीता को चंपा कर्मकार एवं अन्य लोग इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल ले गए जहां इलाज हुआ। सुनीता ने थाना प्रभारी से आग्रह किया है कि इस पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए। अन्यथा परिवार सहित थाने में धरना देंगी।
Read Also: Chakradharpur News: चक्रधरपुर में महिला चोर गिरोह का खुलासा, लाखों के गहनों के साथ एक गिरफ्तार

