Home » मोबाइल एप से बुलाई लड़की, लेकिन आ गया कौन, आइए जानें इस रिपोर्ट में

मोबाइल एप से बुलाई लड़की, लेकिन आ गया कौन, आइए जानें इस रिपोर्ट में

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

उदयपुर: लोग सोच रहे थे कि जो लड़के कुछ महीने पूर्व बेरोजगार भटक रहे थे अचानक ऐसा क्या हुआ कि मंहगी गाड़ियां, सुख-सुविधाएं उनके पास आ गईं। उनकी लाइफ स्टाइल बदलने से शक तो हुआ लेकिन यह अंदाजा नहीं लग पा रहा था कि यह लोग किसी तरह के अपराध से जुड़ चुके हैं।

पुलिस के बुने जाल में फंस गया ठगी करनेवाला गिरोह

यह मामला राजस्थान के उदयपुर जिले के प्रताप नगर थाना इलाके का है। जहां पुलिस ने लड़कों की गैंग पकड़ने के लिए ऐसा जाल बुना जिसमें इन लड़कों का गिरोह फंस गया। दरअसल, ये लड़के नये तरीके से ठगी कर लोगों से लूटे गए पैसों से अपनी लग्जरी लाइफ जी रहे थे। पुलिस ने इनके पास से दो लग्जरी गाड़ियां, 10 मोबाइल फोन और बड़ी मात्रा में कैश भी बरामद किया है। चार महीने में ही यह लड़के लखपति हो चले थे, जबकि पांचों के पांचो बेरोजगार थे।

लड़कों के पास से मिली डायरी में दर्ज है लाखों का हिसाब

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए लड़कों के नाम प्रीतम सिंह, मनीष, दीपक, अशोक और सुबराती हैं। इन पांच में से चार लड़के जयपुर के रहने वाले हैं। पुलिस ने उनके पास से दो डायरी भी बरामद की है जिनमें लाखों रुपयों का हिसाब लिखा हुआ है।

पुलिस ने ग्राहक बनकर किया खुलासा

जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले एक लड़के ने एक मोबाइल एप के जरिए अपने घर पर एक लड़की बुलाई थी। इन लड़कों ने उसे कुछ लड़कियों की फोटो भेजी थी और उनमें से एक को पसंद करने के लिए कहा था। लड़के ने फोटो पसंद करके जब लड़की बुलाई तो लड़की की जगह यह पांचो बदमाश पहुंच गए। फिर उन्होंने लड़के के साथ मारपीट कर उसे लूट लिया। पुलिस के पास इस तरह की सूचनाएं पहुंच भी रही थीं। इसके बाद पुलिस ने एक योजना तैयार की। खुद ग्राहक बनकर इस एप्लीकेशन वाले गिरोह का भंडाफोड़ करने की तैयारी कर ली।

आसानी से आ गए झांसे में

पुलिस के जवान ने ही मोबाइल एप पर लड़की की डिमांड रखी। इसके बाद‌ बदमाशों ने पुलिस वाले को कुछ लड़कियों की फोटो भेज दी। उनमें से पुलिस वाले ने एक लड़की की फोटो सेलेक्ट कर ली। उस लड़की से मिलने की बात कह पुलिस वाले को इन बदमाशों ने एक जगह बुलाया। ग्राहक बना पुलिसवाला जब वहां पहुंचा तो ये लड़के वहां पर दो गाड़ियां लेकर खड़े थे। उनके पास एक तलवार भी थी। वह लोग पुलिस वाले को ठगना चाह रहे थे, तभी पहले से ही मौके पर मौजूद अन्य पुलिस वालों ने सभी को दबोच लिया।

 

 READ ALSO : उमेश पाल हत्याकांड : माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन के बाद गुड्डू मुस्लिम भी भगोड़ा घोषित

पहले भी जयपुर से पकड़ा जा चुका है ऐसा गैंग

प्रताप नगर थाना अधिकारी ने बताया कि इन लड़कों ने 4 महीने के दौरान दर्जनों लोगों को शिकार बना डाला है। इनके शिकार हुए लोगों में अधिकतर ने बदनामी के डर से पुलिस का रुख नहीं किया है। अब पुलिस उन सभी पीड़ितों से भी पूछताछ करने की तैयारी कर रही हैं ताकि उन्हें उनसे ठगा गया पैसा वापस दिला सके। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले जयपुर में भी इसी तरह के एक गैंग को पकड़ा गया था। इस गैंग के 10 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की थी। उन बदमाशों ने भी कुछ महीनों में ही दस करोड़ से ज्यादा की ठगी कर ली थी।

Related Articles