Home » Godda News: गोड्डा पुलिस ने पिरोजपुर में छापामारी कर बरामद किया लगभग 9 किलोग्राम गांजा, दो सगे भाई गिरफ्तार

Godda News: गोड्डा पुलिस ने पिरोजपुर में छापामारी कर बरामद किया लगभग 9 किलोग्राम गांजा, दो सगे भाई गिरफ्तार

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Godda: गोड्डा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मेहरमा थाना क्षेत्र के पिरोजपुर गांव में छापामारी की। पुलिस ने यहां से कमल कुमार उर्फ कोको और राजेश कुमार के घर से लगभग 9 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी सगे भाई हैं।
पुलिस को सूचना मिली थी कि यह दोनों आरोपी गांजा की खरीद फरोख्त करते हैं।

दोनों आरोपियों को भेजा गया जेल

इसी आधार पर उनके घरों पर छापामारी की गई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार भी कर लिया है। लिखा-पढ़ी करने के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। मेहरमा थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर ने बताया कि इस छापामारी में गांजे के अलावा एक मोबाइल फोन, गांजा तौलने वाली मशीन और गांजा बेचने में प्रयुक्त होने वाली मोटरसाइकिल के अलावा अन्य सामान बरामद किए गए हैं।

गांजा तस्करी की बड़ी मछली की तलाश में पुलिस

पुलिस उस नेटवर्क को तलाश कर रही है, जहां से इलाके में गांजा सप्लाई होता है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की गई है। बताते हैं कि दोनों आरोपियों ने इलाके के उस गांजा तस्कर का नाम बताया है जो बाहर से गांजा लाकर क्षेत्र में सप्लाई करता है। पुलिस अब बड़े गांजा तस्कर की तलाश कर रही है।

Related Articles