Home » Gumla Crime News : मामूली कहासुनी के बाद पत्नी को पीट-पीट कर मार डाला, आरोपी पति गिरफ्तार

Gumla Crime News : मामूली कहासुनी के बाद पत्नी को पीट-पीट कर मार डाला, आरोपी पति गिरफ्तार

by Rakesh Pandey
Gumla Crime News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गुमला : झारखंड के गुमला जिले से बड़ी दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां रायडीह थाना क्षेत्र के भलमंडा अंबाटोली गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को पीटकर मार डाला। घटना शनिवार को देर रात की है। बताया जाता है कि आपसी विवाद के बाद एक व्यक्ति अपनी पत्नी को लाठी से इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। मृत महिला की पहचान कलावती देवी (40) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार को रात में महावीर गोप और उसकी पत्नी कलावती देवी के बीच किसी बात को लेकर कहा-सुनी हो गई थी। उस समय महावीर गोप नशे में धुत था। विवाद बढ़ने के बाद उसने गुस्से में आकर घर में रखी लाठी से अपनी पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। लाठी से बेरहमी से पीटने के कारण कलावती देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही रायडीह के थाना प्रभारी संदीप कुमार यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी पति महावीर गोप को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही हत्या में प्रयुक्त लाठी को भी बरामद कर लिया गया है।

पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए गुमला स्थित सदर अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद और नशे की हालत में की गई हत्या का प्रतीत होता है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
घटना के बाद गांव में दहशत और शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने भी घटना पर दुख व्यक्त करते हुए दोषी पति को कड़ी सजा देने की मांग की है।

Read Also- Jharkhand News: भगवान परशुराम ने क्षत्रिय समाज को समाप्त करने का प्रयास नहीं किया था,बल्कि अपने पिता के हत्यारे को किया था दंडित

Related Articles

Leave a Comment