Home » Jamshedpur News: चाकुलिया नगर परिषद को मिला नया नेतृत्व, सोमवारी सरेन ने ली अध्यक्ष पद की शपथ

Jamshedpur News: चाकुलिया नगर परिषद को मिला नया नेतृत्व, सोमवारी सरेन ने ली अध्यक्ष पद की शपथ

घाटशिला अनुमंडल सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने उन्हें शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने नव निर्वाचित अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि वे नगर क्षेत्र के विकास के लिए निष्पक्ष, पारदर्शी और जनहित को प्राथमिकता देते हुए काम करें।

by Mujtaba Haider Rizvi
chakulia Chairman Jamshedpur (1)
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया नगर परिषद को नया नेतृत्व मिल गया है। नव निर्वाचित अध्यक्ष सोमवारी सरेन ने बुधवार को आयोजित एक सादे समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।

घाटशिला अनुमंडल सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने उन्हें शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने नव निर्वाचित अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि वे नगर क्षेत्र के विकास के लिए निष्पक्ष, पारदर्शी और जनहित को प्राथमिकता देते हुए काम करें।

कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी घाटशिला, अन्य प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। शपथ ग्रहण के साथ ही चाकुलिया नगर परिषद में नए कार्यकाल की औपचारिक शुरुआत हो गई है। इससे स्थानीय विकास कार्यों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

Read also डेरवां जंगल से अज्ञात लाश बरामद, लकड़ी और रस्सी से बंधे मिले हाथ, हत्या की आशंका, पुलिस कर रही जांच

Related Articles