जमशेदपुर : हर घर तिरंगा अभियान को लेकर देशभर में तैयारी जोर-शोर से चल रही है। 13 से 15 अगस्त के बीच देश के हर घर में तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा गया है। इसी उद्देश्य के साथ केंद्र सरकार ने देश के लगभग सभी डाकघरों में तिरंगा झंडा उपलब्ध करा दी है।
इधर, लोगों की मांग लगातार बढ़ रही है। देश के विभिन्न डाक घरों द्वारा लोगों की मांग से संबंधित प्रस्ताव बनाकर हेड ऑफिस भेजा जा रहा है। ताकि सभी लोगों को समय पर झंडा उपलब्ध कराया जा सकें। झारखंड के जमशेदपुर की बात करें तो यहां फिलहाल दिल्ली से 300 पीस झंडा पहुंचा चुका है।
इसमें 80 प्रतिशत झंडे की बिक्री हो चुकी है। 15 हजार झंडा एक-दो दिनों में और पहुंच जाएगा। इधर, डाक विभाग के पदाधिकारी व कर्मचारी लगातार लोगों से मिल कर झंडा का आर्डर ले रहे हैं। अभी तक लगभग 30 हजार झंडा का आर्डर मिल चुका है।
डाकघरों में उमड़ रही भीड़
झंडा की खरीदारी करने के लिए डाकघरों में खूब भीड़ उमड़ रही है। ऐसे में अगर आप घर बैठे-बैठे झंडा हासिल करना चाहते हैं तो वह भी विकल्प आपके पास मौजूद है। खास बात यह है कि इसमें आपको एक भी रुपये अतिरिक्त चार्ज नहीं लगेगा। बल्कि डाकघर से सीधे आपके घर पहुंचा जाएगा। डाकिया घर पहुंचाने के लिए
एक भी रुपये आपसे नहीं लेंगे। सिर्फ झंडा की लागत राशि 25 रुपये ही आपको देना होगा। इसके लिए ई-पोस्टआफिस के बेवसाइट http://www.epostoffice.gov.in/ पर जाकर आवेदन करना होगा।
—————–
झंडा का आकार क्या है, जानिए
आप सोच रहे होंगे कि यह झंडा कैसा होगा और उसका आकार क्या होगा। तो आइए झारखंड के कोल्हान प्रमंडल के सीनियर डाक अधीक्षक गुड़िया कुमारी से इसके बारे में जानते हैं। गुड़िया कुमारी कहती हैं कि एक झंडे की कीमत 25 रुपये है और उसका आकार 20 गुना 30 इंच है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए सैकड़ो डाककर्मियों को लगाया गया है।
प्रधानमंत्री ने की है यह खास अपील
इस अभियान को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से खास अपील की है। उन्होंने कहा है कि देश में आजादी का अमृत काल मनाया जा रहा है। पिछले वर्ष स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के लिए जैसे पूरा देश एक साथ आया था, वैसे ही हमें इस बार भी फिर से हर घर तिरंगा फरहाना है और इस परंपरा को लगातार आगे बढ़ाना है। इन प्रयासों से हमें अपने कर्तव्यों का बोध होगा, देश की आजादी के लिए दिए गए असंख्य बलिदानों का बोध होगा, आजादी
READ MORE:रांची सिविल कोर्ट : दो पत्नियों ने वकील पति को पीटा, चौथी शादी की तैयारी का आरोप

