Home » RANCHI RAIL NEWS : हटिया-दुर्ग स्पेशल ट्रेन को किया गया रेगुलर, बदल गया नंबर

RANCHI RAIL NEWS : हटिया-दुर्ग स्पेशल ट्रेन को किया गया रेगुलर, बदल गया नंबर

2 अप्रैल से होगा परिचालन, यात्रियों को मिलेगी राहत

by Vivek Sharma
हटिया-दुर्ग स्पेशल ट्रेन अब 18641/42 एक्सप्रेस के रूप में नियमित, नया नंबर और पूरा शेड्यूल जारी, यात्रियों को बड़ी राहत मिली
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI : यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल मंत्रालय ने ट्रेन संख्या 08185/08186 हटिया-दुर्ग-हटिया स्पेशल को ट्रेन संख्या 18641/18642 हटिया-दुर्ग-हटिया द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस के रूप में रेगुलर कर दिया गया है। इन ट्रेनों में जेनरेटर यान का 1 कोच, एसएलआरडी का 1 कोच, सामान्य श्रेणी के 5 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 6 कोच, वातानुकूलित 3-टियर का 1 कोच और वातानुकूलित 2-टियर का 1 कोच समेत कुल 15 कोच होंगे।

ये होगा ट्रेनों का शेड्यूल

ट्रेन संख्या 18641 हटिया-दुर्ग द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 02.04.2026 से प्रत्येक मंगलवार और गुरुवार को नियमित ट्रेन के रूप में हटिया से प्रस्थान करेगी। इस ट्रेन का हटिया से प्रस्थान 20:05 बजे, राउरकेला आगमन 22:45 बजे प्रस्थान 22:55 बजे, झारसुगुड़ा आगमन 00:20 बजे प्रस्थान 00:22 बजे, रायगढ़ आगमन 01:29 बजे, प्रस्थान 01:31 बजे, चंपा आगमन 02:36 बजे, प्रस्थान 02:38 बजे, बिलासपुर आगमन 03:50 बजे, प्रस्थान 04:05 बजे, रायपुर आगमन 05:40 बजे, प्रस्थान 05:45 बजे तथा दुर्ग आगमन 06:45 बजे होगा।

ट्रेन संख्या 18642 दुर्ग हटिया द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 03.04.2026 से प्रत्येक बुधवार एवं शुक्रवार को नियमित ट्रेन के रूप में दुर्ग से प्रस्थान करेगी। इस ट्रेन का दुर्ग से प्रस्थान 19:35 बजे, रायपुर आगमन 20:15 बजे, प्रस्थान 20:20 बजे, बिलासपुर आगमन 22:25 बजे प्रस्थान 22:40 बजे, चंपा आगमन 23:24 बजे प्रस्थान 23:26 बजे, रायगढ़ आगमन 00:27 बजे, प्रस्थान 00:29 बजे, झारसुगुड़ा आगमन 02:43 बजे, प्रस्थान 02:45 बजे, राउरकेला आगमन 04:05 बजे, प्रस्थान 04:15 बजे तथा हटिया आगमन 07:15 बजे होगा।

Related Articles

Leave a Comment