Home » Hazaribagh Accident : भतीजे की शादी में आए चाचा की वाहन की चपेट में मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Hazaribagh Accident : भतीजे की शादी में आए चाचा की वाहन की चपेट में मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। दुर्घटना को अंजाम देनेवाले टिप्पर की पहचान और चालक की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है

by Rakesh Pandey
Hazaribagh Accident
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग : जिले के नगवां क्षेत्र में देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियों को पलभर में मातम में बदल दिया। भतीजे की शादी में शामिल होने आए विजय रवानी उर्फ कन्हाई राम की तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और मुआवजे के साथ दोषी चालक पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

सड़क पार करते समय हुआ दर्दनाक हादसा

जानकारी के अनुसार विजय रवानी रामगढ़ से अपने पैतृक गांव नगवां भतीजे की शादी में शामिल होने आए थे। देर रात शादी समारोह में रस्में चल रही थीं। इसी दौरान वह किसी काम से सड़क पार कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार से आ रहे एक टिप्पर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घर में मचा कोहराम

हादसे की सूचना मिलते ही शादी वाले घर में कोहराम मच गया। कुछ देर पहले तक जहां बैंड-बाजे और शादी की खुशियां थीं, वहां अचानक चीख-पुकार और मातम का माहौल छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम

घटना के विरोध में ग्रामीणों और परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। लोगों ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने और दुर्घटना के जिम्मेदार चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर कोर्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सदर अंचल अधिकारी आशुतोष कुमार, नगवां मुखिया विनय कुमार मेहता तथा प्रमुख प्रतिनिधि गणेश कुमार मेहता ने भी घटनास्थल पहुंचकर आक्रोशित लोगों से बातचीत की। अधिकारियों द्वारा मुआवजे और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद सड़क जाम समाप्त कराया गया।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। दुर्घटना में शामिल टिप्पर की पहचान और चालक की गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Read Also- Ranchi Crime News : चोर पकड़ने निकला बॉडीगार्ड, अपनी ही AK-47 से चली गोली से हो गया घायल

Related Articles

Leave a Comment