Home » RANCHI NEWS: मौसीबाड़ी से लापता बच्चों का 9वें दिन भी नहीं मिला कोई सुराग, कल धुर्वा बंद

RANCHI NEWS: मौसीबाड़ी से लापता बच्चों का 9वें दिन भी नहीं मिला कोई सुराग, कल धुर्वा बंद

by Vivek Sharma
RANCHI: रांची के धुर्वा में लापता अंश-अंशिका का 9वें दिन भी सुराग नहीं, जनाक्रोश तेज, 11 जनवरी को पूरे एचईसी क्षेत्र में बंद।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: धुर्वा क्षेत्र के मौसीबाड़ी खटाल से 2 जनवरी को लापता हुए 5 वर्षीय अंश और 4 वर्षीय अंशिका का 9वें दिन भी कोई सुराग नहीं मिला। अब लोग आक्रोशित है और सड़क पर उतरकर जन आंदोलन कर रहे है। इतना ही नहीं रविवार को धुर्वा बंद बुलाया गया है। अंश-अंशिका बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले शनिवार को विशाल मशाल जुलूस निकाला गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। यह जुलूस मौसीबाड़ी खटाल से शुरू होकर सेक्टर-2 झोपड़ी मार्केट, पुराना विधानसभा होते हुए बिरसा चौक पहुंचा। जहां भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के समक्ष सभा कर समापन हुआ।

मशाल जुलूस का नेतृत्व समिति के संयोजक सह राजद नेता कैलाश यादव ने किया। उन्होंने कहा कि 9 दिन बीतने के बाद भी प्रशासन की ओर से कोई ठोस जानकारी नहीं दी गई है, जिससे लोगों में गुस्सा और निराशा बढ़ती जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द बच्चों की सकुशल बरामदगी नहीं हुई तो जनाक्रोश जनांदोलन का रूप ले लेगा। अंश-अंशिका की सुरक्षित वापसी की मांग को लेकर 11 जनवरी रविवार को संपूर्ण एचईसी औद्योगिक क्षेत्र में सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक बंद का आह्वान किया गया है। इस दौरान बाजार, दुकानें, ऑटो व वाहन बंद रहेंगे। सुबह 10 बजे सेक्टर-2 पंचमुखी हनुमान मंदिर से शांतिमार्च निकाला जाएगा। बंद को सफल बनाने के लिए धुर्वा, जगन्नाथपुर और सेक्टर-2 में विशेष टीमें गठित की गई हैं।

READ ALSO: RANCHI NAGAR NIGAM : प्रशासक एक्शन मोड में, अतिक्रमण करने वालों से सख्ती से निपटने का निर्देश

Related Articles