Home » HERO HOCKEY INDIA LEAGUE: श्रची बंगाल टाइगर्स ने सूरमा हॉकी क्लब को 1-0 से दी मात

HERO HOCKEY INDIA LEAGUE: श्रची बंगाल टाइगर्स ने सूरमा हॉकी क्लब को 1-0 से दी मात

by Vivek Sharma
Bengal-Tigers-Celebrate
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: हीरो हॉकी इंडिया विमेंस लीग 2026 का दूसरा मैच जेएसडब्लू सूरमा हॉकी क्लब और श्रची बंगाल टाइगर्स के बीच खेला गया। शुरुआत से ही बंगाल टाइगर्स की टीम ने सूरमा हॉकी क्लब पर दबदबा बनाए रखा। श्रची बंगाल टाइगर्स की अगसटीना गोरजेलानी ने पहले ही क्वार्टर के 11वें मिनट में गोल कर टीम को एक गोल से बढ़त दिला दी। पेनल्टी कार्नर का फायदा टीम को मिला। इसके बाद बंगाल टाइगर्स की टीम सूरमा हॉकी क्लब पर भारी पड़ती दिखी। हालांकि सूरमा हॉकी क्लब ने भी डिफेंस किया। दोनों टीमों ने अंतिम समय तक जोर लगाया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। ऐसे में श्रची बंगाल टाइगर्स ने सूरमा हॉकी क्लब को 1-0 से हराकर मैच जीत लिया।
मैच को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखा गया। छुट्टियों के बीच लोग मैच देखने पहुंच रहे है। शाम से ही स्टेडियम में लोगों की भीड़ जुटने लगी थी। हर शॉट पर दर्शक खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा रहे थे। जीत के साथ ही पूरा स्टेडियम दर्शकों के शोर से गूंज उठा।

Related Articles