Home » भारती हेक्साकॉम का आईपीओ आज आएगा, 5 अप्रैल तक कर सकते हैं खरीदारी

भारती हेक्साकॉम का आईपीओ आज आएगा, 5 अप्रैल तक कर सकते हैं खरीदारी

by The Photon News Desk
Hexacom's IPO
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली/Hexacom’s IPO : देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल की एक सब्सिडरी कंपनी का आईपीओ आज मार्केट में दस्तक दे रहा है। ये आईपीओ आपकी जबरदस्त कमाई करा सकता है।

आईपीओ खुलने से पहले ही भारती हेक्साकॉम ने एंकर इंवेस्टर्स से 1,924 करोड़ रुपये जुटाए हैं। ये आईपीओ कुल 4,275 करोड़ रुपये का है, जो 3 अप्रैल को खुलकर 5 अप्रैल को बंद होगा।

Hexacom’s IPO: 7.5 करोड़ की शेयर हुई जारी

भारती हेक्साकॉम इस आईपीओ में 7.5 करोड़ शेयर की बिक्री कर रही है। इसमें हर शेयर की फेस वैल्यू 5 रुपये होगी। भारती हेक्साकॉम में टेलीकम्युनिकेशंस कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड अपनी हिस्सेदारी बेच रही है और ये सारे शेयर वही ऑफर फॉर सेल में रख रही है।

भारती हेक्साकॉम में भारती एयरटेल की 70 प्रतिशत और टेलीकम्युनिकेशंस कंसल्टेंट्स इंडिया की 30 प्रतिशत हिस्सेदारी है। ये कंपनी एयरटेल ब्रांड के तहत राजस्थान और पूर्वोत्तर के इलाकों में मोबाइल सर्विस फिक्स्ड लाइन टेलीफोन सर्विस और ब्रॉडबैंड सर्विस देती है।

26 शेयर का है एक लॉट साइज

भारती हेक्साकॉम के आईपीओ में एक लॉट का साइज 26 शेयर का है। इसके लिए कंपनी ने प्राइस बैंड 542 से 570 रुपये प्रति शेयर तय किया है। इस कंपनी का शेयर बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होगा। शेयर अलॉटमेंट 8 अप्रैल तक पूरा हो सकता है, जबकि इसमें ट्रेडिंग 12 अप्रैल 2024 से शुरू हो सकती है।

भारती एयरटेल की वजह से हो सकती है बढ़िया कमाई

भारती एयरटेल ग्रुप की सब्सिडरी कंपनी भारती हेक्साकॉम का शेयर लिस्ट होने पर आपकी जबरदस्त कमाई करा सकता है। इसकी वजह ये है कि इस शेयर मार्केट का ग्रे मार्केट प्रीमियम रेट काफी जबरदस्त दिखा रहा है। इस पर प्रति शेयर 50 रुपये तक का प्रीमियम मिलने की उम्मीद है यानी लिस्टिंग वाले दिन ये 620 रुपये के प्राइस पर लिस्ट हो सकता है।

READ ALSO : बिहार-झारखंड में जियो ने चार करोड़ का आंकड़ा किया पार, जनवरी में जोड़े इतने लाख नए ग्राहक, जानिए कैसे

Related Articles