चांडिल : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के दलमा सेंचुरी के तराई में बसे चिलगू पंचायत के तुलिन गांव में लगातार बारिश के कारण कई घर ढह गए हैं। इससे ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं और उन्हें रहने के लिए जगह नहीं है।

ग्रामीणों की परेशानियां
लगातार बारिश के कारण कई घर ढह गए हैं, जिससे ग्रामीणों को रहने के लिए जगह नहीं है। किसानों को अपनी फसलों की देखभाल करने में मुश्किल हो रही है और उनके पास खेती के लिए आवश्यक सामग्री नहीं है।
दलमा वन विभाग या प्रखंड प्रशासन का सहयोग नहीं
ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें कोई नेता या मंत्री, दलमा वन विभाग या प्रखंड प्रशासन की तरफ से किसी प्रकार का सहयोग नहीं किया है।
सुरक्षित ठिकाने की तलाश में ग्रामीण
इलाके में इस आपादा के समय में आपातकालीन सहायता की जरूरत महसूस की जा रही है। ग्रामीणों के रहने के लिए अस्थायी आश्रय और खाने की सामग्री की कमी है। वहीं लोगों को अपने ढहे हुए घरों की मरम्मत की आवश्यता है।
खेतों को देख किसान निराश
लगातार हो रही बारिश से किसानों को खेती में नुकसान हो रहा है। किसानों को खेती व फसल को सुरक्षित करने के लिए आवश्यक सामग्री की जरूरत है। फसलों का नुकसान होते देख किसान निराश हो रहे है।
नजरें प्रशासन की ओर
ग्रामीणों को उम्मीद है कि प्रशासन उनकी समस्या का समाधान करेगा और उन्हें आवश्यक सहायता प्रदान करेगा। उन्हें अपने घरों और फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक मदद की आवश्यकता है।
Read Also- Dhanbad Rain News : धनबाद में लबालब पानी, सड़कें तालाब में तब्दील

