नई दिल्ली : IAS Officer Rajesh Kumar Singh : केंद्र सरकार ने शुक्रवार को सचिव स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए वरिष्ठ नौकरशाह पुण्य सलिला श्रीवास्तव को नया स्वास्थ्य सचिव और राजेश कुमार सिंह को नया रक्षा सचिव नियुक्त किया। वहीं कार्मिक मंत्रालय के आदेश के अनुसार वर्तमान में प्रधानमंत्री कार्यालय में विशेष सचिव श्रीवास्तव प्रारंभ में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में विशेष कार्य अधिकारी का कार्यभार संभालेंगी। इसके अनुसार वह 30 सितंबर को अपूर्व चंद्रा के सेवानिवृत्त होने के बाद स्वास्थ्य सचिव का पदभार संभालेंगी।

इसके अलावा नए बदलाव के तहत अल्पसंख्यक मामलों के सचिव कटिकिथला श्रीनिवास अगले आवास और शहरी मामलों के सचिव होंगे। जबकि उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग के सचिव राजेश कुमार सिंह को नया रक्षा सचिव नामित किया गया है। वहीं 31 अक्टूबर को अरामाने गिरिधर की सेवानिवृत्ति के बाद रक्षा सचिव का पद संभालने से पहले वह शुरुआत में मंत्रालय में ओएसडी के रूप में कार्यभार संभालेंगे।
IAS Officer Rajesh Kumar Singh : राजेश कुमार सिंह आईएएस अधिकारी
बता दें कि जिन राजेश कुमार सिंह नए रक्षा सचिव बनाया गया है, वे केरल कैडर के 1989 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी हैं। उन्होंने केंद्र सरकार में आयुक्त – डीडीए, संयुक्त सचिव – पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय, संयुक्त सचिव – कृषि, सहयोग और किसान कल्याण विभाग और मुख्य सतर्कता अधिकारी – भारतीय खाद्य निगम के रूप में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। इसके साथ ही उन्होंने राज्य सरकार में सचिव, शहरी विकास और वित्त सचिव, केरल सरकार के रूप में भी महत्वपूर्ण पद संभाले हैं।
IAS Officer Rajesh Kumar Singh : कटिकधला श्रीनिवास भी 89 बैच के आईएएस
अल्पसंख्यक मामलों के सचिव कटिकिथला श्रीनिवास अगले आवास और शहरी मामलों के सचिव होंगे। कटिकिथला 1989 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी हैं। वहीं अपने 32 साल के करियर में उन्होंने संघीय और राज्य स्तर पर कई पदों पर नेतृत्व प्रदान किया। नीति निर्माण और उसके प्रभावी कार्यान्वयन में उनकी गहरी रुचि है। कटिकिथला खुद एक प्रशिक्षित वकील हैं और कानून में गहरी रुचि रखते हैं। उन्होंने “गुजरात में भूमि राजस्व प्रशासन का इतिहास” पुस्तक भी लिखी है।
Read Also-Rahul Navin : राहुल नवीन बने ईडी के नए डायरेक्टर, संजय कुमार मिश्रा की लेंगे जगह

