सेंट्रल डेस्क : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रुड़की ने भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा शुरू किए गए कार्यक्रम Capacity Building on Design and Entrepreneurship (CBDE) के माध्यम से इंजीनियरिंग सिमुलेशन कंपनी ‘Ansys’ सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के साथ पार्टनरशिप की है, ताकि छात्रों को एंट्रेप्रेन्योर बनने में मदद मिल सके और वह अपने आइडियाज को दुनिया के सामने प्रदर्शित कर सकें।
इस पार्टनरशिप का उद्देश्य हायर एजुकेशन में छात्रों के बीच डिजाइन और एंट्रेप्रेन्योर माइंडसेट को प्रोत्साहित करना है। CBDE कार्यक्रम के माधयम से, ‘Ansys’ फेलोशिप प्रदान करेगा, मुख्य रूप से M.Tech छात्राओं को इससे सोशल एंट्रेप्रेन्योरशिप को सपोर्ट मिलेगा। एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह पहल छात्रों को टेक्नोलॉजी के माध्यम से सामाजिक चुनौतियों का समाधान करने में मदद करेगी।
IIT रुड़की के निदेशक प्रोफेसर केके पंत ने कहा, ‘इस फेलोशिप से कैंपस में सपोर्टिव एन्वायर्नमेंट और रिसोर्सेस के साथ, हमारे छात्रों, विशेष रूप से महिलाओं को टेक्नोलॉजी-ड्रिवेन समाधानों पर काम करने के लिए प्रेरित करेगी, जिससे वह सोसाइटी के एडवांस्मेंट और विकसित भारत-2047 के लक्ष्यों को पूरा करने में अपना समर्थन दे पाएंगी’।
इंस्टीट्यूशन ने हाल ही में अपने कॉरपोरेट लेक्चर सीरीज के अंतर्गत एक लेक्चर दिया, जिसका नाम था ‘रिसर्च एंड एजुकेशन इन फिजिक्स बेस्ड सिमुलेशन : करंट प्रैक्टिस एंड की- इंटेटिवेस’ इसमें डॉ. दीपांकर चौधरी ने प्रोग्राम लीड किया और प्रेजेंटेशन में करंट और न्यू, दोनों टेक्नोलोजी का उपयोग करने के तरीकों पर प्रकाश डाला गया, जिसमें डिजिटल ट्विन्स, हाई परफॉरमेंस कंप्यूटिंग, मशीन लर्निंग, कम्प्यूटेशनल फ्लूइड डायनामिक्स, स्ट्रक्चरल मशीन, इलेक्ट्रोमेग्नेटिक और ऑप्टिक्स जैसे क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया गया।
‘एंसिस’ में भारत और जापान के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष माइक येजर ने कहा कि ‘Ansys’ कंपनी इंजीनियरों को भविष्य के लिए सशक्त बनाने और आवश्यक एजुकेशनल रिसोर्सेस प्रदान करता है। ‘Ansys’ एजुकेशनल प्रोग्राम का उद्देश्य छात्रों के लिए ‘Ansys’ सिमुलेशन टूल का उपयोग करना आसान बनाना है। यह रियल एक्सपीरिएंस देता है और इंजीनियरिंग क्षेत्र में स्किल्स की कमी को पूरा करने में मदद करता है। इसके साथ ही छात्रों को एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के लिए तैयार करता है। हम इस पहल का समर्थन करने के लिए उत्साहित हैं और अगली पीढ़ी के इंजीनियरों द्वारा बनाए जाने वाले इनोवेटिव साॅल्यूशन का इंतजार कर रहे हैं।
Read Also- UCEED 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, IIT बॉम्बे ने जारी की परीक्षा तिथि

