Home » Ghatsila College : घाटशिला कॉलेज की महिला कर्मियों को प्राचार्य ने किया सम्मानित

Ghatsila College : घाटशिला कॉलेज की महिला कर्मियों को प्राचार्य ने किया सम्मानित

Jharkhand Hindi News : प्रत्येक वर्ष 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला कर्मियों को सम्मानित किया जाता रहा है। इस वर्ष परीक्षा के कारण विलंब से यह आयोजन हुआ

by Rajesh Choubey
Ghatsila College
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

घाटशिला : घाटशिला कॉलेज में कार्यरत 25 महिला शिक्षक एवं कर्मचारियों को प्राचार्य डॉ. आरके चौधरी ने सम्मानित किया। यह सम्मान इन कर्मियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में किया गया। प्राचार्य डॉ. चौधरी ने सम्मानित होने वाली सभी महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए उनमें निहित नारी शक्ति को प्रणाम किया। प्राचार्य ने कहा कि महिला का महत्व देखना हो तो उसे घर में जाएं, जिस घर में कोई महिला ना हो।

हर जगह मिले महिलाओं को सम्मान : प्राचार्य

प्राचार्य ने लोगों से अपील की कि अपना घर हो या संस्थान, महिलाओं को उचित सम्मान दें। तभी वह घर या संस्थान प्रगति के पद पर अग्रसर होता है। साथ ही उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रत्येक वर्ष 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कॉलेज में कार्यरत महिला कर्मियों को सम्मानित किया जाता रहा है। इस वर्ष कॉलेज में संचालित परीक्षा के कारण इस कार्यक्रम को आयोजित किया गया था।

इन शिक्षिकाओं व कर्मचारियों को मिला सम्मान

इस मौके पर प्राचार्य डॉ चौधरी ने कॉलेज में कार्यरत महिला शिक्षिकाओं में प्रो सोमा सिंह, प्रो अर्चना सुरीन, प्रो पूंजिशा बेदिया, डॉ सिंगो सोरेन, डॉ रूचि स्मिता, डॉ सरजू पॉल, बसंती मार्डी, डॉ कंचन सिंहा, मल्लिका शर्मा, सपना आश, डेजी सेवा, अनीता सिंह, मीनू सिंह, प्रबल मंजरी पातर, प्रतीक्षा मंजरी पातर, सोनल पटनायक, प्रतिभा कुमारी, शर्मिष्ठा पातर व कोहली मुर्मू को सम्मानित किया। कर्मचारियों में सेविका चक्रवर्ती, सोनाली हेम्ब्रम, प्रियंका दत्ता, विणा टुडू, सुधा देवी व पुड़गी हेम्ब्रम को अंगवस्त्र, कलम एवं पौधा देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ चौधरी की पत्नी किरण चौधरी, पुत्रवधू निशा कुमारी एवं पुत्री ॠतु प्रिया को महिला शिक्षिकाओं ने सम्मानित किया।

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम का संयोजन प्रो अर्चना सुरीन, प्रो इंदल पासवान एवं मल्लिका शर्मा ने किया। इस मौके पर डॉ डीसी राम, डॉ संदीप चंद्र, डॉ महेश्वर प्रमाणिक, प्रो राम विनय श्याम, डॉ कुमार विशाल, डॉ संजेश तिवारी आदि शिक्षक मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रो इंदल पासवान ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रो अर्चना सुरीन ने किया।

Read Also- Gumla Crime News : कुएं से मिला लापता छात्र का शव, आक्रोशित ग्रामीणों ने गुमला-सिमडेगा मार्ग किया जाम

Related Articles