Home » East Singhbhum Crime : बहरागोड़ा पुलिस ने युवती का अपहरण करने वाले आरोपी को पश्चिम बंगाल से किया गिरफ्तार

East Singhbhum Crime : बहरागोड़ा पुलिस ने युवती का अपहरण करने वाले आरोपी को पश्चिम बंगाल से किया गिरफ्तार

Jharkahnd Hindi News : मेदिनीपुर पुलिस की मदद से छापेमारी कर आरोपी को दबोच लिया गया। यही नहीं अपहृत युवती को भी सुरक्षित बरामद कर लिया गया है

by Mujtaba Haider Rizvi
East Singhbhum Crime
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा से एक युवती का अपहरण करने वाले आरोपी को पुलिस ने पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर जिले से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल को ट्रैक कर उसका लोकेशन पता लगाया। साथ ही मुखबिरों को भी लगाया गया। इसके बाद, मेदिनीपुर पुलिस की मदद से छापामारी कर आरोपी को दबोच लिया गया। यही नहीं अपहृत युवती को भी सुरक्षित बरामद कर लिया गया है।

पुलिस ने आरोपी युवक को जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि बहरागोड़ा के काशाफलिया गांव की एक युवती का अपहरण कर लिया गया था। इस मामले में बहरागोड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू की।

बारडीगा गांव बता रहा था आरोपी का लोकेशन

आरोपी का लोकेशन पता लगाया गया तो पता चला कि वह पश्चिम बंगाल के नया ग्राम थाना क्षेत्र के बारडीगा गांव में है। इसके बाद पुलिस ने पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर जिले की पुलिस से संपर्क स्थापित किया और फिर गांव जाकर छापेमारी की।

ट्रांसिट डिमांड पर लाकर भेजा गया जेल

गिरफ्तार आरोपी का नाम सागर दंडपात है। उसके पास से युवती को भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर बहरागोड़ा आई और शुक्रवार को लिखा-पढ़ी करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

Read Also- Gumla Crime News : कुएं से मिला लापता छात्र का शव, आक्रोशित ग्रामीणों ने गुमला-सिमडेगा मार्ग किया जाम

Related Articles