Home » Gumla Crime News : कुएं से मिला लापता छात्र का शव, आक्रोशित ग्रामीणों ने गुमला-सिमडेगा मार्ग किया जाम

Gumla Crime News : कुएं से मिला लापता छात्र का शव, आक्रोशित ग्रामीणों ने गुमला-सिमडेगा मार्ग किया जाम

by Kanchan Kumar
Gumla Crime News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

GUMLA : गुमला जिले के सदर थाना क्षेत्र के केसीपरा गांव से तीन दिनों से लापता 8 वर्षीय छात्र का शव शुक्रवार को गांव के एक कुएं से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। आक्रोशित लोगों ने घटना के विरोध में गुमला–सिमडेगा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी तथा मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की।

मृतक की पहचान केसीपरा निवासी प्रीतम गोप (8) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले प्रीतम अपने परिजनों के साथ गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। इसी दौरान वह रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। काफी देर तक खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने सदर थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस और ग्रामीण लगातार उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया था।

शुक्रवार को गांव के एक कुएं में उसका शव मिलने के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया। घटना से नाराज ग्रामीणों ने गुमला–सिमडेगा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

सड़क जाम की सूचना मिलते ही गुमला थाना प्रभारी महेंद्र करमाली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम हटाने का प्रयास किया। वहीं ग्रामीण इस मामले में अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग पर अड़े हुए थे।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही घटना के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

Read Also- Jamshedpur News: बिष्टुपुर पोस्ट ऑफिस के पास ठेले पर मिला शव, कचरा चुनने वाले का निकला

Related Articles