Home » Jamshedpur News: बिष्टुपुर पोस्ट ऑफिस के पास ठेले पर मिला शव, कचरा चुनने वाले का निकला

Jamshedpur News: बिष्टुपुर पोस्ट ऑफिस के पास ठेले पर मिला शव, कचरा चुनने वाले का निकला

लोगों का कहना है कि जिस व्यक्ति का शव है। वह क्षेत्र में कचरा चुनता था और हमेशा ठेले पर ही सोता था।

by Mujtaba Haider Rizvi
bistupur deadbody jamshedpur
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के बिष्टुपुर पोस्ट ऑफिस के पास शुक्रवार को ठेले पर एक व्यक्ति का शव मिला है। शव किसका है अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। लेकिन, लोगों का कहना है कि जिस व्यक्ति का शव है। वह क्षेत्र में कचरा चुनता था और हमेशा ठेले पर ही सोता था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

शायद वह गुरुवार की रात पर रात ठेले पर सोया और वहीं उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल सकेगा कि व्यक्ति की मौत कैसे हुई है।

ठेले पर पहले बेची जाती थी लिट्टी

बताते हैं कि जिस ठेले पर व्यक्ति की लाश मिली है। उस पर एक दुकानदार बहुत पहले लिट्टी बेचता था। लेकिन, लगभग एक साल से लिट्टी की दुकान बंद थी। ठेला खाली रहता था और कचरा चुनने वाला व्यक्ति हमेशा इसी ठेले पर सोता था। स्थानीय लोगों का कहना है कि बातचीत से कचरा चुनने वाला व्यक्ति ओडिशा का रहने वाला लगता था। पुलिस मृतक की पहचान कर उसके परिजनों तक पहुंचने की कोशिश में जुट गई है।

Read also Chaibasa Elephant Attack News : जंगली हाथी के हमले से महिला की मौत, नहीं थम रहा मौत का सिलसिला

Related Articles