Home » Pakur Murder: पाकुड़ में संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में मिले दो व्यक्तियों के शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी

Pakur Murder: पाकुड़ में संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में मिले दो व्यक्तियों के शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी

इन दोनों की मौत कैसे हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। शव मिलने के बाद गांव में सनसनी फैल गई है।

by Mujtaba Haider Rizvi
Police investigating suicide case of schoolgirl in Gorakhpur, UP
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Pakur : झारखंड के पाकुड़ जिले के सदर प्रखंड में सितेश नगर के खेत में दो व्यक्तियों के शव मिले हैं। यह शव गांव के ही 55 वर्षीय नूरुद्दीन शेख और 45 वर्षीय मोती शेख के हैं। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

इन दोनों की मौत कैसे हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। शव मिलने के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। कुछ लोग इसे हत्या मान रहे हैं। वहीं, कुछ लोग आशंका जता रहे हैं कि जहरीली शराब पीने की वजह से यह मौत हो सकती है।

बताया जा रहा है कि दोनों व्यक्ति प्रतिदिन शराब पीने जाया करते थे। शनिवार को यह लोग शराब पीने के लिए निकले थे। इसके बाद ही खेत में उनकी लाश बरामद हुई। इस घटना के बाद परिजनों में गम का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Comment