Home » Jharkhand Vision 2050: CM हेमंत की अगुवाई में दिल्ली में जुटेंगे देश-विदेश के निवेशक, कई नई नीतियों और MoU का होगा ऐलान

Jharkhand Vision 2050: CM हेमंत की अगुवाई में दिल्ली में जुटेंगे देश-विदेश के निवेशक, कई नई नीतियों और MoU का होगा ऐलान

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड मंत्रालय में सचिव आईटी विभाग पूजा सिंघल एवं सचिव उद्योग विभाग अरवा राजकमल ने गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को आगामी 08 एवं 09 जुलाई 2026 को नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय परामर्श सम्मेलन (नेशनल स्टेक होल्डर्स कंसल्टेशन) में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया। सीएम हेमंत की अगुवाई में दिल्ली में देश-विदेश के निवेशक जुटेंगे जिसमें कई नई नीतियों और MoU का ऐलान होगा।

राज्य सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी, उद्योग और पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 8 और 9 जुलाई 2026 को नई दिल्ली में नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का आयोजन किया जा रहा है। दो दिवसीय कार्यक्रम में राज्य के औद्योगिक, तकनीकी और पर्यटन विकास का रोडमैप खींचा जाएगा। इस कार्यक्रम में देश-विदेश के कई बड़े नीति निर्धारक, निवेशक और तकनीकी विशेषज्ञ शामिल हो रहे हैं।

इस दौरान उद्योग जगत के हितधारकों से महत्वपूर्ण सुझाव एवं प्रतिक्रिया आमंत्रित करने के लिए तीनों विभागों से जुड़े विभिन्न नीतियों जैसे झारखंड कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) नीति,झारखंड निवेश प्रोत्साहन नीति,झारखंड पर्यटन नीति,झारखंड टेक्सटाइल नीति,झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (जियाडा) विनियम,सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) नीति का कांसेप्ट पेपर, सहित अन्य नीतियां प्रारूप के तौर पर जारी की जाएंगी।

यह कार्यक्रम बदलते परिवेश को देखते हुए राज्य में आईटी, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, डिजिटल गवर्नेंस, औद्योगिक विकास और पर्यटन के क्षेत्र में संभावनाओं को आगे बढ़ाने तथा एक्सप्लोर इंफिनाइट अपॉर्चुनिटीज के दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। सरकार का मानना है कि इस आयोजन से न केवल राज्य में निवेश आएगा, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

IT, AI एवं डिजिटल गवर्नेंस पर मंथन

कार्यक्रम के पहले दिन के पहले सत्र में डिजिटल गवर्नेंस और आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर पर गहन चर्चा होगी। इसमें देश के शीर्ष आईटी विशेषज्ञ और सरकारी नीति निर्माता झारखंड में आधुनिक आईटी, आईटी पार्क, एआई और डिजिटल गवर्नेंस से जुड़े निवेश तथा साझेदारी को तलाशने पर विचार-विमर्श करेंगे। तत्पश्चात सरकार और आईटी,एआई और डिजिटल गवर्नेंस से जुड़े व्यापारिक प्रतिनिधियों के बीच (B2G) सीधी बातचीत होगी। पहले दिन का समापन ‘झारखण्ड में एआई (AI) भविष्य को आकार देना’ विषय पर केंद्रित विशेष सत्र से होगा। इस बीच आईटी विभाग और कंपनियों के बीच कुछ MoU भी हस्ताक्षर किया जाएगा।

निवेश, पर्यटन और बड़े समझौतों का दिन

दूसरे दिन के सत्रों में इन्वेस्टमेंट एंड इन्क्लूसिव डेवलपमेंट और टूरिज्म पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इसके तहत निवेशकों के समक्ष राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक और प्राकृतिक पर्यटन क्षमताओं को प्रदर्शित कर निवेश आकर्षित किया जाएगा। नए उद्योगों की स्थापना पर चर्चा होगी। इस चर्चा के बाद कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण सत्र भी होगा, जिसमें राज्य के विकास को गति देने के लिए कई बड़े औद्योगिक घरानों के साथ एमओयू साइन किए जाएंगे। मौके पर विशेष सचिव, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग श्री राजीव लोचन बक्शी मौजूद थे।
Read Also: RIMS 2.0 परियोजना के लिए 4189.41 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति, झारखंड कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों पर मुहर 

 

Related Articles

Leave a Comment