Home » RANCHI NEWS : आधी रात को पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 100 से अधिक वारंटी और अपराधी को किया गिरफ्तार

RANCHI NEWS : आधी रात को पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 100 से अधिक वारंटी और अपराधी को किया गिरफ्तार

शहरी और ग्रामीण थाना क्षेत्रों में एक साथ चलाया गया विशेष अभियान

by Vivek Sharma
रांची पुलिस के ऑपरेशन प्रहार में बड़ी कार्रवाई, 100 से अधिक अपराधी गिरफ्तार और 150 से ज्यादा लंबित वारंटों का निष्पादन।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI : झारखंड की राजधानी रांची में पुलिस ने कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए बड़ी कार्रवाई की है। वहीं ऑपरेशन प्रहार के तहत रिकॉर्ड स्तर पर छापेमारी अभियान चलाया गया। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर शनिवार को देर रात में जिले के शहरी और ग्रामीण थाना क्षेत्रों में एक साथ विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें 100 से अधिक वारंटी और अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही 150 से अधिक लंबित वारंटों का निष्पादन भी किया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जिले के विभिन्न मामलों में नामजद कई अपराधी लंबे समय से फरार चल रहे थे। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीमें लगातार सुराग जुटाने में लगी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने एक विशेष रणनीति तैयार की और जिले के लगभग सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ दबिश देने का आदेश दिया।

देर रात शुरू हुए इस अभियान में पुलिस ने चिह्नित ठिकानों पर अचानक छापेमारी की, जिससे अपराधियों को संभलने का मौका नहीं मिला। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस संयुक्त कार्रवाई का उद्देश्य फरार अपराधियों को पकड़कर कानून का भय कायम करना और लंबित मामलों का निष्पादन तेज करना था। पूरी रात चले अभियान के बाद हिरासत में लिए गए सभी आरोपियों की कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई।

Related Articles

Leave a Comment