
Chaibasa Crime News : चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस चाईबासा ने अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि सरायकेला की ओर से एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर चाईबासा की ओर आ रहा है। सूचना की सत्यापन के लिए मुफ्फसिल थाना से छापामारी दल का गठन किया गया और टोन्टो पुलिया के पास जांच शुरू की गई।
आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया गया मामला
जांच के दौरान पैशन प्रो मोटरसाईकिल पर सवार एक व्यक्ति को अवैध देशी लोडेड पिस्टल के साथ पकड़ा गया। पकड़े गए युवक के पास हथियार के वैध दस्तावेज नहीं थे, जिसके बाद अवैध हथियार को जब्त कर लिया गया और अभियुक्त रमेश दास को गिरफ्तार कर लिया गया। चाईबासा मुफ्फसिल थाना में कांड सं0-180/25 10 नवंबर 2025 धारा-25(1-B)a/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और अनुसंधान किया जा रहा है।
Chaibasa Crime News : पुलिस ने आमजनों से की अपील
चाईबासा पुलिस आमजनों से अपील करती है कि किसी भी अपराध के संबंध में सूचना प्राप्त होने पर नजदीकी पुलिस स्टेशन या डायल 112 के माध्यम से दे सकते हैं। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
कारतूस व मोबाइल भी पुलिस ने किया जब्त
अवैध पिस्टल के साथ पकड़े गए 44 वर्षीय रमेश दास के पास से पुलिस ने सात जिन्दा कारतूस, पिस्टल के दो मैगजीन, एक मोटोरोला कम्पनी का एक मोबाइल फोन, पैशन प्रो मोटरसाईकिल रजिस्ट्रेशन (नं0-JH06F 2913) भी जब्त किया है। छापामारी दल में पुलिस अवर निरीक्षक विनोद कुमार, थाना प्रभारी मुफ्फसिल थाना चाईबासा, पुअनि अरविंद कुमार कुशवाहा, सअनि निमाई टुडू और मुफ्फसिल थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

